Latest Hindi News : तेलंगाना के प्रसिद्ध कवि आन्दे श्री का निधन, राज्य में शोक

Read Time:  1 min
तेलंगाना के प्रसिद्ध कवि आन्दे श्री
तेलंगाना के प्रसिद्ध कवि आन्दे श्री
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद,। तेलंगाना की सांस्कृतिक पहचान और आत्मगौरव की आवाज रहे मशहूर कवि आन्दे श्री का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राज्य गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ (Jay Jay he Telangana) लिखकर उन्होंने आंदोलन और राज्य निर्माण के दौर में जन-जन में नई चेतना जगाई थी। शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

अचानक बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले से ही आन्दे श्री (Ande Shri) की तबीयत खराब थी। शुक्रवार सुबह वे अपने घर में बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर फैलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

राज्य गीत के रचयिता

आन्दे श्री का पूरा नाम आन्दे येल्लैया था। तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने गीतों से आंदोलन को नई दिशा दी थी। वर्ष 2023 में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, तो उनके द्वारा लिखा गया गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ को आधिकारिक राज्य गीत के रूप में मान्यता दी गई। यह गीत आज भी हर सरकारी कार्यक्रम में गूंजता है।

सीएम ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि “आन्दे श्री का जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कवि का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।