हैदराबाद। अत्तापुर पुलिस ने बीते 27 मार्च को खतरनाक बाइक स्टंट (Bike Stunts) करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस कांस्टेबल सी. सबिता ने बताया कि वे और अपने सहयोगी मो. अहमद पेट्रोल ड्यूटी पर थी। उसी दौरान अत्तापुर क्षेत्र में पिलर नं. 143 से आरामघर रोड की ओर जाते समय एक होंडा डियो बाइक खतरनाक स्टंट्स करते पाए गए। जब पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, तब चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाह तरीके से चलाते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सड़क पर उपस्थित आम जनता की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की लापरवाह ड्राइविंग सड़क पर दुर्घटनाओं (Accidents) और जनहानि का कारण बन सकती है।
…तो तुरंत पुलिस को किया जाए सूचित
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों मो. आमेर बाबा, (21 वर्ष) एसी, टेक्ननिशियन, न्यू अल्लापुर, बोराबंडा, हैदराबाद, मोहम्मद अशवाक, (19 वर्ष), बाइक मैकेनिक, न्यू हफ़ीज़पेट, मियापुर, हैदराबाद, मोहम्मद समीरउद्दीन, (26 वर्ष), कार ड्राइवर, बीएसमक्ता, बेगमपेट, हैदराबाद, मोहम्मद नाशिद अतास मोहम्मद नसीर, (20 वर्ष) डिलीवरी बॉय, बीएसमक्ता, खैरताबाद, हैदराबाद को गिरफ्तार किया है। अत्तापुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कानूनविरुद्ध या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।
मोटरसाइकिल स्टंट किसे कहते हैं?
ऐसी गतिविधि जिसमें बाइक चलाते समय खास तरह के करतब किए जाते हैं, उसे मोटरसाइकिल स्टंट कहा जाता है। इसमें व्हीली (सिर्फ पिछला पहिया उठाकर चलाना), स्टॉपी (सामने का पहिया उठाना) और बैलेंसिंग जैसे ट्रिक्स शामिल होते हैं। यह आमतौर पर पेशेवर राइडर्स द्वारा सुरक्षित जगहों पर किया जाता है, क्योंकि गलत तरीके से करने पर दुर्घटना का खतरा बहुत अधिक होता है।
स्टंट बाइक का नाम क्या है?
स्टंट के लिए खास तौर पर हल्की और पावरफुल बाइक्स का उपयोग किया जाता है। उदाहरण के तौर पर KTM Duke 390, Yamaha MT-15 और Kawasaki Ninja ZX-6R जैसी बाइक्स लोकप्रिय हैं। इन बाइक्स में बेहतर कंट्रोल, तेज एक्सेलेरेशन और मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम होता है, जो स्टंट करने में मदद करता है।
भारत में नंबर 1 बाइक कौन सी है?
भारत में “नंबर 1” बाइक का निर्धारण उपयोग के आधार पर बदलता है, लेकिन बिक्री के मामले में Hero Splendor Plus लंबे समय से सबसे लोकप्रिय मानी जाती है। यह बाइक अपने बेहतर माइलेज, कम कीमत और भरोसेमंद प्रदर्शन के कारण लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। अलग-अलग श्रेणियों में अन्य बाइक्स भी अपनी-अपनी जगह पर शीर्ष पर हो सकती हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :