GHMC : ‘वेलेंटाइन्स डे’ पर अनोखी पहल, 30 देशी पिल्लों को मिला नया घर

Read Time:  1 min
'वेलेंटाइन्स डे'
'वेलेंटाइन्स डे'
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । जीएचएमसी ने ‘वेलेंटाइन्स डे’ पर अनोखी पहल की और 30 देशी पिल्लों को नया घर मिल गया। शहरवासियों से ‘खरीदें नहीं, गोद लें’ का संदेश देते हुए मंत्रियों सीतक्का (Ministers Seethakka) और कोंडा सुरेखा तथा सांसद रेणुका चौधरी (MP Renuka Chowdhary) ने नागरिकों से भारतीय देशी नस्ल के पिल्लों को अपनाकर उन्हें सुरक्षित और स्नेहपूर्ण घर देने का आह्वान किया। यह अपील ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम द्वारा शनिवार सुबह केबीआर पार्क , बंजारा हिल्स में आयोजित विशेष गोद लेने शिविर के दौरान की गई।

पिल्लों को गोद लेने वाले नागरिकों को सौंपा

यह कार्यक्रम ‘वेलेंटाइन्स डे’ के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जिम्मेदार पालतू पालन को प्रोत्साहित करना और सड़कों पर आवारा कुत्तों की संख्या कम करना था। मंत्रियों और सांसद ने शिविर का शुभारंभ किया, आगंतुकों से बातचीत की और स्वयं आगे आकर पिल्लों को गोद लेने वाले नागरिकों को सौंपा। उन्होंने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कुत्तों को लंबे समय से मनुष्य का वफादार साथी माना जाता है। देशी पिल्लों को गोद लेने से न केवल उन्हें आश्रय मिलेगा, बल्कि मनुष्य और पशु के बीच स्नेह का संबंध भी मजबूत होगा।

पालतू पशुओं टीकाकरण और नसबंदी आवश्यक

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गोद लिए गए पिल्लों को परिवार के सदस्य की तरह रखें। उन्होंने यह भी जोर दिया कि पालतू पशुओं की समय पर टीकाकरण और नसबंदी कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उनकी सेहत और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। शिविर में विभिन्न प्रकार के 50 स्वस्थ, कृमिनाशक दवा दिए गए और टीकाकृत देशी पिल्लों को गोद लेने के लिए रखा गया था, जिनमें से 30 पिल्लों को नया घर मिल गया। कार्यक्रम में पशु प्रेमियों और परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। ‘वेलेंटाइन्स डे’ पर आयोजित यह गोद लेने अभियान करुणा, अपनत्व और मनुष्य तथा उसके चार पैरों वाले साथी के बीच अटूट संबंध का प्रतीक बना। इस अवसर पर खैरताबाद क्षेत्रीय आयुक्त प्रियंका आला, निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल वकील, उपनिदेशक डॉ. रामकृष्ण तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।