Hyderabad : नामपल्ली एफएसएल अग्निकांड में 1,100 फाइलें नष्ट होने की पुष्टि

Read Time:  1 min
एफएसएल
एफएसएल
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । नामपल्ली स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) में हाल ही में लगी भीषण आग की घटना में 1,100 फाइलें जलकर नष्ट हो जाने की पुष्टि नागपुर से आई विशेष टीम ने की है। विशेष टीम ने एफएसएल में क्षतिग्रस्त दस्तावेजों से डाटा पुनर्प्राप्त करने का प्रयास किया, किंतु प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इन फाइलों (Files) से जानकारी निकालना अत्यंत कठिन है।

आपराधिक मामलों की जांच में एफएसएल की महत्वपूर्ण भूमिका

फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) विभिन्न आपराधिक मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां रक्त, बाल, अंगुलियों के निशान, हथियार, गोलियां, दस्तावेजों की सत्यता, डीएनए नमूने तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जाती है और उनकी रिपोर्ट तैयार की जाती है।

अहम साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की जाती हैं रिपोर्ट

ये रिपोर्ट अदालतों में सुनवाई के दौरान अहम साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की जाती हैं। ऐसे में 1,100 फाइलों के नष्ट होने से लंबित मामलों की जांच पर संभावित प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है।

एफएसएल ने महत्वपूर्ण सबूत सुरक्षित होने का किया था दावा

नामपल्ली (हैदराबाद) स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) कार्यालय में हाल ही में आग लगने की घटना हुई है, जिससे लगभग 1100 फाइलों का डेटा नष्ट होने की आशंका है। राज्य एफएसएल निदेशक ने स्पष्ट किया है कि आग के बावजूद संवेदनशील मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत बरामद कर लिए गए हैं, जिससे जांच पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा। हलांकि अभी इस मामले पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।