గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు

Hyderabad : भेड़-बकरी का 12 टन सड़ा मांस बरामद, एक गिरफ्तार

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: April 2, 2026 • 8:43 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद । हैदराबाद कमिश्नर टास्क फोर्स, गोलकोंडा टीम (Golconda Team) ने एच-फास्ट (H-FAST) टीम और मंगलहाट पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध रूप से भेड़ और बकरी के खराब/बासी मांस का संग्रहण और बिक्री करने वाले एक गिरोह को पकड़ा। कार्रवाई में लगभग 12 टन सड़ा मांस जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए बताया जा रहा है।

मालिक मो. अफरोज़ वर्तमान में फरार

इस कार्रवाई में रफी अहमद (52 वर्ष) प्रबंधक, ए टू जेड भेड़ और बकरी ऑफल स्टोर, अमन नगर कॉलोनी, मंगलहाट को गिरफ्तार किया गया। उनके मालिक मो. अफरोज़ वर्तमान में फरार हैं। आरोपी रफी अहमद ने मालिक की मदद से सस्ते दामों पर थोक बाजार से बासी/खराब मांस खरीदे और उन्हें स्टोर में लंबे समय तक डीप फ्रीजर और प्लास्टिक टब में जमा कर रखा। इसके बाद, वे इन्हें ताजा और स्वच्छ दिखाकर सड़ा मांस शादी, आयोजनों और होटलों में सप्लाई करते थे, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा होता था। इस कार्रवाई में एडिशनल डीसीपी अंडे. श्रीनिवास राव, कमीशनर टास्क फोर्स, हैदराबाद, निरीक्षक आर. वेणकटेश, गोलकुंडा ज़ोन, एस. राघवेंद्र, मंगलहाट, एसआई के. वेंकट रमण, गोलकोंडा टास्क फोर्स, टी. अनुशा आदि शामिल रहे।

अवैध बेकरी उत्पाद निर्माण का गिरोह पकड़ा गया

इसी क्रम में एक अन्य मामलें में अवैध बेकरी उत्पाद निर्माण का गिरोह पकड़ा गया है और 2.77 लाख रुपये के सामान जब्त किया गया है। कमिश्नर की टास्क फोर्स, गोलकोंडा टीम ने टप्पाचबुतरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ‘चाँद बेकरी’ , नटराज नगर, झिर्रा में अवैध और अस्वच्छ परिस्थितियों में बेकरी उत्पाद निर्माण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कुल 2,77,630 मूल्य के बेकरी सामान जब्त किए गए। पुलिस ने इस मामले में सैयद ख़दीर (42 वर्ष) व्यवसायी, चाँद बेकरी, निवासी अंबेडकर नगर कॉलोनी, आसिफ नगर, हैदराबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सैयद ख़दीर बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस, निर्माण लाइसेंस, श्रम या ट्रेड लाइसेंस के अस्वच्छ परिस्थितियों में बेकरी उत्पाद तैयार कर रहा था।

Read Telugu News: https://vaartha.com/


यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #BRSAction #CrimeBusted #FoodSafety #Hindi News Paper #HyderabadPolice #IllegalMeatSeizure latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.