कोमपल्ली में लूट की घटना से इलाके में सनसनी
हैदराबाद। बुधवार रात कोमपल्ली में अज्ञात लोगों ने एक किराने की दुकान पर हमला किया और उसके मालिक को खिलौना पिस्तौल से धमकाकर पांच लाख रुपये लूट लिए। यह घटना कोम्पल्ली नगर पालिका कार्यालय की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर साईं बाबा द्वारा संचालित लक्ष्मी किराना जनरल स्टोर में घटी। पुलिस के अनुसार, साईं बाबा 5 लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बैग में लेकर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी हेलमेट और नकाब पहने दो अज्ञात हमलावर स्कूटर पर आए और दुकान में घुस गए।
लूट की घटना की जांच कर रही पुलिस
एक अधिकारी ने बताया, ‘वे दुकान मालिक के पास पहुंचे, खिलौना बंदूक तान दी, उसे धमकाया और उसके पास मौजूद नकदी का बैग छीन लिया।’ दुकान के सहायक मोहम्मद परवेज ने हस्तक्षेप किया और उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे दोपहिया वाहन पर सवार होकर मौके से भाग चुके थे। पुलिस जांच कर रही है। लुटेरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

बढ़ गए है बदमाशों के हौसले
जिस तरह से यह वारदात हुई उससे स्पष्ट है कि हौसलाबुलंद बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।
- Today Rasifal : राशिफल – 19 अप्रैल 2026 Horoscope in Hindi
- City police :’ऑपरेशन सुरक्षित विद्यालय’, 558 दुकानों पर पुलिस की छापेमारी
- Police : ध्यान भटकाकर चोरी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, कई मामलों का खुलासा
- Bonded labor : बंधुआ मजदूरी एक गंभीर समस्या है – मंत्री विवेक
- Telangana : हैदराबाद तेजी से बढ़ता रियल एस्टेट बाजार – कोमटिरेड्डी