Hyderabad : लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए – निर्मला

Read Time:  1 min
निर्मला
निर्मला
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । तेलंगाना के संगारेड्डी शहर में आयोजित एक निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप में टीजीआईआईसी की अध्यक्ष निर्मला जगारेड्डी (Nirmala Jagga Reddy) ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। निर्मला जग्गा रेड्डी ने लोगों से अपने स्वास्थ्य (Health) के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

टीजीआईआईसी की अध्यक्ष ने शिविर का उ‍द‍्घाटन किया

शहर के 15वें वार्ड स्थित राजमपेट भवानी मंदिर परिसर में काउंसिलर सुष्मिता प्रशांत के नेतृत्व में और महेश्वर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची निर्मला जग्गा रेड्डी ने कैंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए और इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गई

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन कूना वनिता संतोष, काउंसिलर संगीता महेश, वीणा किरण, वंशी, श्रीकांत गौड़, सतीश रेड्डी सहित कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय नेता, चिकित्सा स्टाफ और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/


यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।