हैदराबाद। हैदराबाद में कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव (N. Ramchander Rao) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस पर वादा पूरा नहीं करने का भाजपा का बड़ा आरोप
भाजपा के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने ”असेंबली घेराव” कार्यक्रम के तहत यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था, जिसका उद्देश्य राज्य सरकार के खिलाफ जनता में बढ़ते असंतोष को उजागर करना था। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किसानों, महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन दो वर्षों में वे पूरे नहीं हुए।
जनता की आवाज को दबाने की कोशिश : राव
भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस शासन को ”प्रजा पालन” के रूप में प्रस्तुत किया गया था, वह अब ”प्रजा मोसम” (जनता के साथ धोखा) बनकर रह गया है। उनका आरोप है कि सरकार जनता के मुद्दों का समाधान करने के बजाय विरोध की आवाज उठाने वालों के खिलाफ राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी ने एन. रामचंदर राव की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसकी निंदा की और कहा कि जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :