Hyderabad : शिक्षा पर हर व्यय आने वाली पीढ़ियों के विकास में निवेश – भट्टी

Read Time:  1 min
भट्टी
भट्टी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का (Bhatti Vikramarka) ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर किया गया हर व्यय (Investment)आने वाली पीढ़ियों के विकास में निवेश है।

अधिकारियों तथा ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश

भट्टी ने मधिरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने बोनाकल मंडल के लक्ष्मीपुरम गांव में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड रेजिडेंशियल स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन परिसरों का दौरा कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों तथा ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

उपमुख्यमंत्री ने जूनियर छात्रावास, जूनियर एवं सीनियर शैक्षणिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन तथा मैकेनिकल, विज्ञान, गणित और कंप्यूटर लैब भवनों के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये केवल इमारतें नहीं हैं, बल्कि ऐसे दूरदर्शी मंदिर हैं जो आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देंगे।


तेलंगाना के वर्तमान उपमुख्यमंत्री कौन हैं?

वर्तमान उपमुख्यमंत्री: भट्टी विक्रमार्का

तेलंगाना के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री कौन है?

वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री: सी. दामोदर राजनरसिम्हा

तेलंगाना का मुख्य सचेतक कौन है?

मुख्य सचेतक (Chief Whip): जी. विनोद कुमार

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।