Hyderabad : महाप्रबंधक ने हैदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Read Time:  1 min
महाप्रबंधक
महाप्रबंधक
FONT SIZE
GET APP

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश

हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव (General Manager Sanjay Kumar Srivastava) ने शनिवार को दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत हैदराबाद (नामपल्ली) रेलवे स्टेशन (railway station) पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर सिकंदराबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. गोपालकृष्णन आर. तथा अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने लगभग 327.27 करोड़ रुपये की लागत से चल रही अमृत स्टेशन परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्टेशन के नवीनीकरण योजना की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी।

परियोजना को समय से पूरा करने के लिए कार्यों में लाई जाए तीव्रता

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कार्यस्थल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को समय से पूरा करने के लिए कार्यों में तीव्रता लाई जाए, ताकि यात्रियों को नए स्टेशन की आधुनिक सुविधाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बड़े ढांचागत परिवर्तनों के दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सहायता तंत्र को मजबूत किया जाए। इसके बाद महाप्रबंधक ने स्टेशन के पश्चिमी भाग में स्थित डिब्बा अनुरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों को उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अध्ययन किया। इस दौरान कर्मचारियों से संवाद कर कार्य के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों की जानकारी भी ली गई। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक

हैदराबाद के रेलवे स्टेशन का नाम क्या है?

शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन Hyderabad Deccan railway station है, जिसे आम बोलचाल में नामपल्ली स्टेशन भी कहा जाता है। यह दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत आता है और शहर के प्रमुख यात्री स्टेशनों में गिना जाता है। यहाँ से देश के विभिन्न बड़े शहरों के लिए ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा यह ऐतिहासिक और व्यस्त स्टेशन होने के कारण शहर की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से हैदराबाद रेलवे स्टेशन की दूरी कितनी है?

Secunderabad Junction railway station से हैदराबाद डेक्कन (नामपल्ली) स्टेशन की दूरी लगभग 8 से 10 किलोमीटर के बीच है। सड़क मार्ग से यह दूरी ट्रैफिक के अनुसार 20 से 30 मिनट में तय की जा सकती है। दोनों स्टेशन शहर के प्रमुख रेलवे केंद्र हैं और लोकल ट्रेन, बस तथा मेट्रो से आपस में जुड़े हुए हैं।

हैदराबाद में कुल कितने स्टेशन हैं?

महानगर क्षेत्र में कई प्रमुख और उप-स्टेशन मिलाकर लगभग 15 से अधिक रेलवे स्टेशन सक्रिय हैं। इनमें नामपल्ली, सिकंदराबाद, काचीगुड़ा और बेगमपेट जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उपनगरीय रेल सेवाओं के लिए छोटे स्टेशन भी संचालित होते हैं, जो शहर और आसपास के इलाकों को जोड़ते हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।