फर्जी हस्ताक्षरों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हैदराबाद। आईपीएल (IPL) के बढ़ते क्रेज को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश कर रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उप्पल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह गिरोह न सिर्फ आम लोगों को ठग रहा था, बल्कि देश के उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के नाम का दुरुपयोग कर अधिकारियों को भी धोखा दे रहा था। उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस (Police) को सूचना मिली कि स्टेडियम पार्किंग के पास टिकटों की कालाबाजारी की जा रही है।
महिंद्रा थार वाहन की ली तलाशी
सूचना मिलते ही उप्पल के एसआई ए. माधव रेड्डी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां संदिग्ध रूप से खड़ी एक महिंद्रा थार वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान आरोपियों की पूरी साजिश उजागर हो गई। यह गिरोह केवल ब्लैक में टिकट बेचने तक सीमित नहीं था, बल्कि बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा कर रहा था। आरोपी गूगल से जजों, मंत्रियों और राज्यपालों के आधिकारिक लेटरहेड डाउनलोड करते थे। इन पर प्रमुख हस्तियों के फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें हैदराबाद, तमिलनाडु और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशनों को भेजते थे। इसके जरिए वीवीआईपी कोटा के महंगे ‘कॉम्प्लिमेंटरी’ टिकट हासिल कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।
तीन अन्य आरोपी फरार
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी गट्टमनेनी अशोक, कंकनाला दिनेश और सिंगमनेनी वेणुमाधव को गिरफ्तार किया है। इनमें एक रियल एस्टेट कारोबारी है, जबकि अन्य दो निजी कर्मचारी हैं। सभी आरोपी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के पल्कुर गांव के निवासी हैं। वहीं चेन्नई के आशिष, सेंथिल और तान्सिल नामक तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से आईपीएल टिकट , महिंद्रा थार वाहन, 5 मोबाइल फोन, 5 फर्जी लेटरहेड बरामद हुआ है। मल्काजगिरि पुलिस आयुक्त बी. सुमति (आईपीएस) के पर्यवेक्षण में, उप्पल जोन डीसीपी सुरेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में उप्पल पुलिस एवं एसओटी टीम ने इस गिरोह को गिरफ्तार किया।
आईपीएल मैच का टिकट कितने का है?
Indian Premier League के मैचों के टिकट की कीमत स्टेडियम, मैच की लोकप्रियता और सीट कैटेगरी पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर टिकट लगभग 500 रुपये से शुरू होकर 5,000 रुपये या उससे अधिक तक जा सकते हैं। वीआईपी या प्रीमियम सीटों की कीमत और ज्यादा होती है। बड़े मुकाबलों और प्लेऑफ मैचों में कीमतें सामान्य से अधिक रहती हैं।
आईपीएल टिकट कैसे मिलता है?
टिकट खरीदने के लिए आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या टीम की वेबसाइट का उपयोग किया जाता है। वहां मैच चुनकर सीट कैटेगरी के अनुसार टिकट बुक किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ अधिकृत काउंटर पर भी ऑफलाइन टिकट मिलते हैं। बुकिंग के समय पहचान विवरण और भुगतान करना होता है, जिसके बाद ई-टिकट या फिजिकल टिकट प्राप्त होता है।
लखनऊ में आईपीएल टिकट की कीमत क्या है?
Lucknow में होने वाले मैचों के लिए टिकट की कीमत आमतौर पर 700 रुपये से शुरू होकर 4,000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है। यह कीमत स्टेडियम की सीटिंग व्यवस्था और मैच की मांग पर निर्भर करती है। लोकप्रिय मैचों में टिकट जल्दी बिक जाते हैं और उनकी कीमत भी बढ़ सकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :