20 आईपीएस व वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने पुलिस प्रशासन (Police administration) को और अधिक मजबूत, आधुनिक और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 20 आईपीएस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादलों व नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) द्वारा जारी किए गए। सरकारी आदेश के अनुसार, हैदराबाद शहर और उसके विस्तारित शहरी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए कई नए जोन और कमिश्नरेट गठित किए गए हैं। इसी क्रम में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर), हैदराबाद के पद पर कार्यरत तफसीर इक़बाल, आईपीएस (2008 बैच) को दक्षिण रेंज का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
एस.एम. विजय कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त
उनके अधीन अब शमशाबाद, गोलकोंडा, राजेंद्रनगर और चारमीनार जोन रहेंगे। वहीं सुश्री एन. श्वेता, आईपीएस (2012 बैच) को उत्तर रेंज का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जिनके अंतर्गत जुबिली हिल्स, खैरताबाद और सिकंदराबाद जोन शामिल होंगे। एस.एम. विजय कुमार, आईपीएस (2012 बैच) को सिद्धिपेट के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर हैदराबाद का संयुक्त पुलिस आयुक्त, स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है। सुश्री साधना रश्मि पेरूमल, आईपीएस (2019 बैच) को सिद्धिपेट का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे एस.एम. विजय कुमार का स्थान लेंगी। शहर के तेज़ी से बढ़ते विस्तार को देखते हुए साइबराबाद, मलकाजगिरी, फ्यूचर सिटी और हैदराबाद सिटी कमिश्नरेट के अंतर्गत कई नए जोन गठित किए गए हैं।
डीसीपी स्तर के अधिकारियों की नियुक्तियां
इनमें डीसीपी स्तर के अधिकारियों की नियुक्तियां गई हैं। एन. कोटि रेड्डी, आईपीएस (2013) – डीसीपी, कुतुबुल्लापुर जोन, साइबराबाद, के. नारायण रेड्डी, आईपीएस (2013) – डीसीपी, महेश्वरम जोन, फ्यूचर सिटी, सुश्री रक्षा के. मूर्ति, आईपीएस (2015) – डीसीपी, सिकंदराबाद जोन, हैदराबाद सिटी, के. सुरेश कुमार, आईपीएस (2016) – डीसीपी, उप्पल जोन, मलकाजगिरी, खरे किरण प्रभाकर, आईपीएस (2017) – डीसीपी, चारमीनार जोन, हैदराबाद सिटी, डॉ. बी. अनुराधा, आईपीएस (2017) – डीसीपी, एल.बी. नगर जोन, मलकाजगिरी, योगेश गौतम, आईपीएस (2018) – डीसीपी, चेवेल्ला जोन, फ्यूचर सिटी, सुश्री ऋतिराज, आईपीएस (2018) – डीसीपी, कुकटपल्ली जोन, साइबराबाद, च. श्रीनिवास, आईपीएस (2018) – डीसीपी, सेरिलिंगमपल्ली जोन, साइबराबाद शामिल है।
चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटना है उद्देश्य
इसके अलावा च. श्रीधर, आईपीएस (2020) – डीसीपी, मलकाजगिरी जोन, मलकाजगिरी, सुश्री के. शिल्पावल्ली, आईपीएस (2020) – डीसीपी, खैरताबाद जोन, हैदराबाद सिटी, एस. श्रीनिवास, आईपीएस – डीसीपी, राजेंद्रनगर जोन, हैदराबाद सिटी, जी. चंद्र मोहन, एसपी (एनसी) – डीसीपी, गोलकोंडा जोन, हैदराबाद सिटी, ए. रमण रेड्डी, एसपी (एनसी) – डीसीपी, जुबिली हिल्स जोन, हैदराबाद सिटी, बी. राजेश, एसपी (एनसी) – डीसीपी, शमशाबाद जोन, हैदराबाद सिटी, सुश्री च. सिरिशा, एसपी (एनसी) – डीसीपी, शादनगर जोन, फ्यूचर सिटी में तैनात की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नए जोनों और कमिश्नरेट के गठन का उद्देश्य बढ़ती आबादी, यातायात दबाव, साइबर अपराध, संगठित अपराध और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटना है। छोटे प्रशासनिक क्षेत्र बनने से पुलिस की पहुंच आम नागरिकों तक तेज़ होगी और अपराध नियंत्रण में भी सुधार की उम्मीद है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :