గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు

Murder : सरपंच बनने की लालच में पिता ने मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: February 2, 2026 • 10:17 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद/ निज़ामाबाद । एक बाप सरपंच बनने की लालच में अपनी मासूम बेटी को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया। यह खौफनाक कदम महाराष्ट्र के नांदेड जिले के पांडुरंग कोंडमंगले ने उठाया। पुलिस ने इस मामले में पांडुरंग समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। निज़ामाबाद के येडापल्ली पुलिस (Yedapally Police) के अनुसार, कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने निज़ामसागर नहर में लड़की का शव (Girl’s Body) तैरता हुआ देखा था।

तस्वीरें और विवरण जारी करने पर हुई पहचान

पुलिस ने शक को नहर से निकलवाने के बाद शव को निज़ामाबाद मुर्दाघर में भेज दिया और उसकी पहचान के लिए तस्वीरें और विवरण जारी कर दिया। पुलिस ने लड़की की पहचान महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले के मुखेड़ मंडल के केरूर गांव की प्राची के रूप में की। पुलिस को प्राथमिक छानबीन में पता चला कि उसके पिता, कोंडामंगली पांडुरंग ने दो बच्चों के नियम से बचने और आने वाले पंचायत चुनावों में चुनाव लड़ने के लिए गांव के सरपंच गणेश रामचंद्र शिंदे की मदद से हत्या की योजना बनाई।’

नांदेड़ के केरूर गांव का रहने वाला है पांडुरंग कोंडमंगले

महाराष्ट्र के नांदेड़ के केरूर गांव में रहने वाले 28 वर्षीय पांडुरंग कोंडमंगले की प्राची ट्विन जुड़वाँ लड़कियों में बड़ी थी। आरोपी के पास एक तीन साल का बेटा और जुड़वाँ बेटियाँ हैं। पुलिस के अनुसार, पंडुरंग का सपना था कि वह अपने गांव का सरपंच बने, लेकिन महाराष्ट्र पंचायत राज अधिनियम के अनुसार दो से अधिक बच्चों वाले लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते। इस नियम के चलते उसने अपनी बेटी प्राची को हटाने का खौफनाक कदम उठाया। शुरुआत में पंडुरंग और वर्तमान सरपंच गणेश शिंदे ने प्राची को गोद देने या छोड़ने पर विचार किया, लेकिन जन्म प्रमाणपत्र में उसका नाम दर्ज होने के कारण यह विकल्प कारगर नहीं था। इसके बाद दोनों ने कथित रूप से प्राची की हत्या की साजिश रची।

निजामसागर नहर ले जाकर बेटी को दे दिया धक्का

पुलिस कमिश्नर चैतन्य के अनुसार, पांडुरंग ने प्राची को मोटरसाइकिल पर नज़दीकी निज़ामाबाद जिले में निजामसागर नहर ले जाकर उसमें धक्का दे दिया। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पानी में कुछ गिरने की आवाज़ सुनी और वहां पहुंचे तो प्राची का शव तैरता हुआ मिला। प्राची की मौत के बाद उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और समाचार पत्रों में वायरल हो गईं। एक ग्रामीण ने उसकी पहचान कर तेलंगाना पुलिस को सूचना दी।

तैरना नहीं जानती थी प्राची

तेलंगाना पुलिस ने तीन टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू की। आरोपी पिता ने शुरू में दावा किया कि बच्ची किसी दूर के अस्पताल में इलाज करा रही है, लेकिन जब दबाव डाला गया तो उसने हत्या स्वीकार कर ली। पुलिस ने पांडुरंग कोंडमंगले के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है। वर्तमान सरपंच को सह-साजिशकर्ता के रूप में नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्राची तैरना नहीं जानती थी। ग्रामीणों के तुरंत पहुंचने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #FatherKillsDaughter #MaharashtraPanchayatPolls #NizamabadCanal #TwoChildNorm breakingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.