తెలుగు | Epaper

News Hindi : “बरार स्क्वाड्रन” ने एयर फ़ोर्स एकेडमी में कमांडेंट बैनर जीता

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : “बरार स्क्वाड्रन” ने एयर फ़ोर्स एकेडमी में कमांडेंट बैनर जीता

हैदराबाद। एयर फ़ोर्स एकेडमी (एएफए ), डुंडीगल, हैदराबाद में गुरुवार को तेजस परेड ग्राउंड पर ‘कमांडेंट्स बैनर प्रेज़ेंटेशन समारोह’ (Commandant’s Banner) का आयोजन किया गया। “बरार स्क्वाड्रन” ने एयर फ़ोर्स एकेडमी में कमांडेंट बैनर जीता । यह प्रतिष्ठित बैनर कुल उत्कृष्टता का प्रतीक है और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं शारीरिक गतिविधियाँ, खेल, वाद-विवाद, क्विज़, क्रॉस-कंट्री रन, फ़ील्ड कैंप, ड्रिल प्रतियोगिता और अकादमिक प्रदर्शन (Academic Performance) में कड़ी टक्कर के बाद प्रदान किया जाता है।

मुख्य आकर्षण इंटर स्क्वाड्रन ड्रिल प्रतियोगिता रही

एयर फ़ोर्स एकेडमी समारोह का मुख्य आकर्षण इंटर स्क्वाड्रन ड्रिल प्रतियोगिता रही, जिसमें देसा स्क्वाड्रन ने शानदार ड्रिल, प्रभावशाली कमांड और बेहतरीन तालमेल के साथ जीत हासिल की। परेड में फ्लाइट कैडेट्स और अंडर ट्रेनिंग फ़्लाइंग ऑफिसर्स (यूटीएफओ ) की अनुशासित मार्च-पास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। IAF बैंड की मार्शल धुनों के साथ तालमेल बिठाते हुए उनका प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा।

फ्लाइट कैडेट आदित्य कुमार दुबे AFA से यह प्रतिष्ठित बैनर ग्रहण किया

ऑटम टर्म 2025 का चैंपियन स्क्वाड्रन ब्रार स्क्वाड्रन घोषित किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण में ब्रार स्क्वाड्रन के स्क्वाड्रन कैडेट कैप्टन, फ्लाइट कैडेट आदित्य कुमार दुबे ने सटीक कदमताल के साथ आगे बढ़कर एयर मार्शल प्रवीन केशव वोहरा, कमांडेंट AFA से यह प्रतिष्ठित बैनर ग्रहण किया। इस उपलब्धि के प्रतीक के रूप में चैंपियन स्क्वाड्रन के फ्लाइट कैडेट्स आगामी टर्म में अपने बाएँ कंधे पर विशेष लेनयार्ड धारण करेंगे

कमांडेंट ने शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से चुस्त रहने की प्रेरणा दी

अपने संबोधन में कमांडेंट ने फ्लाइट कैडेट्स और UTFO की टीम भावना, भाईचारे, उत्साह, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बे की सराहना की। उन्होंने सभी को शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से चुस्त रहने की प्रेरणा दी और कहा कि उन्हें अकादमी के उन उच्च मानकों को कायम रखना है, जिसने AFA को ‘द प्राइड ऑफ ट्रेनिंग कमांड’ का गौरव दिलाया है। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षकों को भी बधाई दी, जिन्होंने कैडेट्स को आत्मविश्वासी और सक्षम भविष्य के अधिकारियों में रूपांतरित करने में अहम भूमिका निभाई।

वायु सेना अकादमी डंडीगल में कैसे शामिल हों?

AFA में सीधे एडमिशन नहीं मिलता। यहाँ केवल वे उम्मीदवार ट्रेनिंग के लिए भेजे जाते हैं जो भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की चयन परीक्षाएँ पास करते हैं।

एयरफोर्स की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

सैलरी रैंक के अनुसार बदलती है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

तेलंगाना में देसी शराब की दुकानें खोलें – विधायक

तेलंगाना में देसी शराब की दुकानें खोलें – विधायक

गाचीबौली स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगा

गाचीबौली स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगा

वर्तमान में तेलंगाना पुलिस देश में अग्रणी – श्रीधर बाबू

वर्तमान में तेलंगाना पुलिस देश में अग्रणी – श्रीधर बाबू

कौशल, धैर्य और सफलता महिलाओं की विशिष्ट विशेषताएँ – मंत्री सीतक्का

कौशल, धैर्य और सफलता महिलाओं की विशिष्ट विशेषताएँ – मंत्री सीतक्का

हैदराबाद रेलवे डिवीजन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भव्य शुरुआत

हैदराबाद रेलवे डिवीजन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भव्य शुरुआत

कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही है सरकार – तुम्मला

कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही है सरकार – तुम्मला

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को भावपूर्ण विदाई दी

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को भावपूर्ण विदाई दी

कविता ने ‘स्टैंड विथ हर’ कार्यक्रम की कड़ी आलोचना की

कविता ने ‘स्टैंड विथ हर’ कार्यक्रम की कड़ी आलोचना की

नशा तस्कर समेत एक उपभोक्ता भी गिरफ्तार

नशा तस्कर समेत एक उपभोक्ता भी गिरफ्तार

हैदराबाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच का साक्षी बना

हैदराबाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच का साक्षी बना

कर्मचारियों को भी बनना चाहिए किसान – केंद्रीय मंत्री

कर्मचारियों को भी बनना चाहिए किसान – केंद्रीय मंत्री

महिला खेल एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित

महिला खेल एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870