News Hindi : नई ट्रेन चलाने की मांग नहीं हुई पूरी, महापर्व छठ पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल

By Ajay Kumar Shukla | Updated: October 15, 2025 • 5:56 PM

हैदराबाद : हैदराबाद से बिहार और यूपी के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग पूरी नहीं हुई है। बिहार के लोगों के सबसे बड़े आस्था के पर्व छठ पूजा (Chhath Puja) के लिए तेलंगाना (Telangana) से बिहार जाने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। तेलंगाना में रहने वाले बिहार के लोग छठ पूजा पर घर जाने के लिए परेशान है। विशेष ट्रेनों की लेट-लतीफी लोगों को नहीं भा रही है।

कई सालों से बिहार-यूपी के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग जारी

दमरे ने रेलवे सिकंदराबाद से विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। कई सालों से यूपी और बिहार के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है। तेलंगाना में लाखों की संख्या में बिहार के लोग रहते है। परिवार के साथ रहने बाले कुछ लोग तो यहां ही छठ पूजा में भाग ले रहे है। जबकि परिवार से दूर हजारों की संख्या तेलंगाना में रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ बिहार पहुंचकर छठ पर्व मनाना चाहते है।

बिहार और यूपी से भी वहां के नेता हैदराबाद-सिकंदराबाद के चलवाए नई ट्रेन : बिनय यादव

बिहार सहयोग समिति तेलंगाना, नार्थ पीपुल्स एसोसिशन तेलंगाना और अन्य कई संगठन लगातार नई ट्रेन चलाने की मांग कर रहे है। प्रधानमंत्री, रेल मंत्री को पत्र लिखने के साथ ही दमरे के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग कर चुके है। बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव का कहना है कि तेलंगाना में काम करने वाले बिहार और यूपी के लोगों की संख्या लाखों में है। एक नियमित ट्रेन दानापुर-सिकंदराबाद इतना यात्री लोड नहीं संभाल पा रही है। इन ट्रेनों में कैंटीन की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं को बिहार और यूपी से भी हैदराबाद-सिकंदराबाद के लिए नई ट्रेन चलवाने की कोशिश कर सकते है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे है। मुजफ्फरपुर से चलने का साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन को कम से कम दो दिन की जाए।

मजबूरी में लोग बिहार जाने के लिए निजी बसों, कार का उपयोग

नार्थ पीपुल्स एसोसिशन तेलंगाना के अध्यक्ष राजनरायन सिंह का कहना है कि बिहार और यूपी के कई बड़े नेता और केन्द्र सरकार में मंत्री तथा सांसद हैदराबाद विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने आते रहते हैं। इस दौरान बिहार के लोग अपनी ट्रेनों में जगह न मिलने की समस्या आदि से अवगत कराते रहते है। लोगों को ट्रेन चलवाने का आश्वासन देते रहते है। मजबूरी में लोग बिहार जाने के लिए निजी बसों, कार आदि का उपयोग कर रहे है। कुछ लोग दिल्ली, उड़ीसा और हावड़ा के रास्ते जा रहे है।

ट्रेन को लेकर कई कदम उठाने का दावा करता रहा है दमरे

नई ट्रेन चलाने की बात पर दमरे के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ट्रेन चलान‍े का अधिकार दमरे के पास नहीं है। यह काम रेलवे बोर्ड करता है। हम भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त कोच जोड़ते है। जोन यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आरामदायक यात्राल प्रदान करने की कोशश रहा है। बिहार के लिए सीधे एक दैनिक, साप्ताहिक और विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दमरे का यात्रियों की सुविधा और सेवा पूरा ध्यान केन्द्रित है।

यह भी पढ़े :

#ChhathPujaTravel #Hindi News Paper #HyderabadToBihar #SpecialTrainDelay #TelanganaMigrants #TrainDemand breakingnews latestnews