Pilot rohit reddy : रोहित रेड्डी फार्महाउस ड्रग्स पार्टी हंगामा

Read Time:  1 min
Pilot rohit reddy
Pilot rohit reddy
FONT SIZE
GET APP

Pilot rohit reddy : तेलंगाना के तांडूर के पूर्व विधायक और बीआरएस नेता पायलट रोहित रेड्डी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मोइनाबाद स्थित उनके फार्महाउस पर कथित ड्रग्स पार्टी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, जिससे हड़कंप मच गया।

यह वही फार्महाउस है जो पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में देशभर में चर्चा में आया था। अब यहां ड्रग्स पार्टी और फायरिंग की घटना ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात ईगल टीम ने फार्महाउस पर छापा मारा। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पहले हवा में एक राउंड फायर किया और बाद में ईगल टीम को रोकने के लिए तीन और राउंड फायरिंग की।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर स्पेशल ऑपरेशन टीम (SWOT) को भी मौके पर बुलाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को दो ग्राम कोकीन, अन्य नशीले पदार्थ और एक रिवॉल्वर बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक रोहित रेड्डी के भाई रितेश रेड्डी के लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई गई। हालांकि जानकारी मिली है कि दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी नामीद मिश्रा ने उस हथियार से फायरिंग की।

पुलिस ने मौके से नौ पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

अन्य पढ़े: गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा, शिक्षा व्यवस्था पर भी असर

बताया जा रहा है कि इस पार्टी में पायलट रोहित रेड्डी, आंध्र (Pilot rohit reddy) प्रदेश के एलुरु सांसद पुट्टा महेश यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

ड्रग्स टेस्ट में सांसद महेश यादव की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि रोहित रेड्डी समेत कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है।

फार्महाउस में जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फार्महाउस में कौन-कौन आया था, पार्टी किसने आयोजित की और इस बैठक के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को जब्त कर लिया गया है। मोइनाबाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।