News Hindi : किराये का मकान लेकर मंदिरों को ताबड़तोड़ निशाना बनाने वाले चोर गिरफ्तार

Read Time:  1 min
मंदिरों
मंदिरों
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। पुलिस आयुक्त टास्क फोर्स (Task Force), दक्षिण-पूर्व ज़ोन टीम ने आईएस सदन पुलिस के साथ मिलकर किराये का मकान लेकर मंदिरों को ताबड़तोड़ निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपियों ने एक ही दिन में दो कमिश्नरेट हैदराबाद सिटी और राचकोंडा में मंदिर और दुकान में चोरी तथा दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपियों को तीन दिनों के भीतर पकड़ लिया गया और अधिकांश संपत्ति बरामद कर ली गई।

आंध्रप्रदेश से मंदिरों व घरों चोरी करने आते थे हैदराबाद

पुलिस उप आयुक्त, दक्षिण ज़ोन, प्रभारी दक्षिण-पूर्व ज़ोन, हैदराबाद ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी चोर जुव्वाला थारुन कुमार राजू उर्फ ​​जुव्वाला कुमार राजू निवासी, निवासी बैंक कॉलोनी, चिन्नापेटा, भीमावरम, पश्चिम गोदावरी, एपी , दगारापु एलियाजारू निवासी, बडुगुवारी वेदी, चिन्नापेटा, भीमावरम, पश्चिम गोदावरी, एपी , मारुबोयिना , निवासी, मछली बाजार, भीमावरम, पश्चिम गोदावरी, एपी, गंडरेड्डी लोकेश, निवासी चिन्ना अप्पा राव थोटा, भीमावरम, पश्चिम गोदावरी, एपी, कोनाला राजजी , निवासी चिन्नापेटा, भीमावरम, पश्चिम गोदावरी, एपी , एक किशोर निवासी चिन्नापेटा, भीमावरम, पश्चिम गोदावरी, एपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हैदराबाद और आसपास के इलाकों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में कई हिस्ट्रीशीटर

गिरफ्तार आरोपी में कई कुख्यात अपराधी है। आंध्रप्रदेश के भीमावरम इलाके में कई मामलों में जेल जा चुके है। आरोपियों ने आंध्र प्रदेश की पुलिस से बचने के लिए तेलंगाना में अपराध करने की योजना बनाई। छहों हैदराबाद आते समय उन्होंने नंदीगामा पीएस की सीमा के अंतर्गत बाइक की चोरी की और हैदराबाद पहुंचकर हैदराबाद के नादरगुल के कम्मागुडा में शरण ली। उसके बाद 4 नवंबर की श्री प्रसन्नजनेय स्वामी मंदिर, एलबी नगर में चोरी की।

अगले दिन चार आरोपियों ने मिलकर चोरी के दोपहिया वाहनों का उपयोग करके आईएस सदन थाना (2), सरूर नगर थाना (3), सैदाबाद थाना (2), बेगम बाजार थाना (1) और सुल्तान बाजार थाना (1) की सीमाओं के अंतर्गत 3 मंदिरों और 6 दुकानों में चोरी की। अपराध करने के बाद सभी भीमावरम भाग गए। बाद में, 7 नवंबर को पांचों आरोपी सीसीएल के साथ फिर से आगे की चोरी करने के इरादे से हैदराबाद आए और नादरगुल के कम्मागुडा में उसी किराए के घर में शरण ली। सूचना के आधार पर, कमिश्नर टास्क फोर्स, दक्षिण-पूर्व ज़ोन टीम और आईएस सदन पुलिस टीम ने वाहन जाँच के दौरान चंपापेट के पास फोर टेंपल से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।