తెలుగు | Epaper

News Hindi : देसी पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन का खुलासा

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : देसी पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन का खुलासा

हैदराबाद : हैदराबाद के फलकनुमा इलाके में पुलिस (Police) और स्पेशल जोनल क्राइम टीम (Crime Team) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

झारखंड के रहने वाले है दोनों गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले में झारखंड के मूल निवाली फल विक्रेता विजय यादव(25 वर्ष ) और बंटी कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी झारखंड से हैदराबाद आए थे और फलकनुमा तथा चंद्रायंगुट्टा क्षेत्र में काम कर रहे थे। तीन महीने पहले विजय यादव ने बिहार निवासी सोनू कुमार से 58 हजार में अवैध देसी पिस्टल खरीदी थी। उन्होंने इस हथियार को मुनाफे के लिए अपराधियों को बेचने की योजना बनाई थी, और सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी तस्वीरें दिखा कर सौदा करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के पास से देशी पिस्टल बरामद कर लिया है।

फरार मुख्य आरोपी सोनू कुमार की तलाश जारी

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम एवं एसआईटी), हैदराबाद सिटी पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनू कुमार फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई को डी. भिक्षापति, इंस्पेक्टर, स्पेशल जोनल क्राइम टीम, और एसीपी जी. वेंकटेश्वर रेड्डी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस की सख्त चेतावनी देते हुए नागरिकों को आगाह किया है कि जो भी व्यक्ति अवैध हथियारों की तस्करी या कब्जे में पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870