हैदराबाद। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Oil Marketing Companies) ने जनता को आश्वस्त किया है कि हैदराबाद सहित पूरे तेलंगाना (Telangana) में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
सभी पेट्रोलियम टर्मिनल और आपूर्ति केंद्र पूरी तरह भरे है
कंपनियों के सभी पेट्रोलियम टर्मिनल और आपूर्ति केंद्र पूरी तरह भरे हुए हैं और खुदरा आउटलेट्स तक ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है ताकि ग्राहकों की मांग पूरी की जा सके। कुछ स्थानों पर घबराहट में ईंधन की अधिक खरीदारी देखी गई है, जिससे कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से उपलब्धता प्रभावित हुई। कंपनियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और यह स्थिति केवल मांग में अचानक बढ़ोतरी के कारण बनी है।
पेट्रोल पंपों पर स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है
इस समस्या से निपटने के लिए प्रभावित आउटलेट्स को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति दी जा रही है और पेट्रोल पंपों पर स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनता से अपील की है कि वे घबराकर खरीदारी या अनावश्यक भंडारण न करें, क्योंकि आपूर्ति प्रणाली सामान्य रूप से काम कर रही है और पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है।
पेट्रोल को प्लास्टिक के डिब्बों, बोतलों में संग्रहित करने से बचें : कंपनियां
साथ ही, जनता को यह भी सलाह दी गई है कि वे पेट्रोल को प्लास्टिक के डिब्बों, बोतलों या अन्य असुरक्षित कंटेनरों में संग्रहित करने से बचें, क्योंकि यह गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा कर सकता है। कंपनियों ने कहा कि वे निर्बाध ईंधन उपलब्धता और ग्राहक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हैदराबाद में पेट्रोल पंपों लंबी कतार लगी रही
रिफाइनरियों से आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और उत्पादन भी बढ़ाया गया है, ताकि पूरे तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल की निरंतर उपलब्धता बनी रहे। उधर, हैदराबाद में पेट्रोल पंपों लंबी कतार लगी रही। कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टाक का बोर्ड लगा रहा। जबकि तेंलगाना के ग्रामीण इलाके में स्थिति सामान्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य रूप से आपूर्ति जारी है। प्रशासन की स्थित पर नजर बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि केवल अफवाहों के कारण अधिक स्टाक लेने की होड़ मची हुई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :