Telangana : तेलंगाना में पानीपुरी खाने के बाद 15 छात्राएं बीमार

Read Time:  1 min
पानीपुरी
पानीपुरी
FONT SIZE
GET APP

Telangana : तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले में पानीपुरी खाने के बाद 15 लड़कियों के फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। यह घटना आइजा शहर की है, जहां पानीपुरी खाने के कुछ समय बाद ही कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें होने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत सभी लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे निगरानी में हैं।

जानकारी के मुताबिक, आइजा शहर की कुछ छात्राएं और अपनी सहेलियां के साथ शाम के समय पुराने बस स्टैंड के पास घूमने गई थीं. इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे लगे एक पानीपुरी (Pani puri) के ठेले पर गई और सभी ने वहां पर पानीपुरी खाई. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ देर बाद एक-एक कर कई लड़कियों को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

Telangana : अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

परिजनों ने तुरंत सभी छात्राओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद आशंका जताई कि पानीपुरी गंदे पानी और अन्य बेकार सामग्री से तैयार की गई हो सकती है, जिसकी वजह से फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बनी. डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।

अन्य पढ़े: Housing Construction : बीआरएस सरकार से अधिक आवास निर्माण नहीं कराया तो नहीं लडूंगा चुनाव

पुलिस ने ठेले को किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने पानीपुरी ठेले वाले से पूछताछ की और एहतियातन ठेले उठाकर थाने ले गई. अधिकारियों का कहना है कि पानीपुरी में इस्तेमाल किए गए पानी और सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि बीमारी की असली वजह सामने आ सके।

इस घटना के बाद आइजा शहर में लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे चल रहे फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड सेंटरों पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएत. लोगों का कहना है कि बिना स्वच्छता और गुणवत्ता जांच के खाद्य सामग्री बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।