తెలుగు | Epaper

Police : साइबराबाद में 2025–2026 वर्ष के लिए ‘रिवार्ड मेला’ आयोजित

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Police : साइबराबाद में 2025–2026 वर्ष के लिए ‘रिवार्ड मेला’ आयोजित

हैदराबाद । साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट ने 2025–2026 वर्ष के लिए ‘रिवार्ड मेला’ आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन गच्चीबावली स्थित पुलिस कमिशनरेट कार्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया, जिसमें पीपी/एडिशनल पीपी, जांच अधिकारी (IOs ), स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHOs ), लायजन अधिकारी और सीडीओ ने हिस्सा लिया।

कुल 64 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गवाहों के साथ सही समन्वय और साक्ष्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का विश्लेषण करना और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करना था। इस अवसर पर 12 मामलों में सात वर्ष और उससे अधिक सजा दिलाने वाले कुल 64 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 15 पीपी/एपीपी, 17 जांच अधिकारी, 19 कोर्ट ड्यूटी अधिकारी और 13 लायजन अधिकारी शामिल थे।

गंभीर मामलों में सजा दर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर

साइबराबाद के पुलिस आयुक्त डॉ. एम. रमेश ने कहा कि अपराध मामलों में दोषियों को सजा दिलाना न्याय प्रणाली में जनता का विश्वास मजबूत करता है। उन्होंने पास्को , हत्या, आर्थिक अपराध, डकैती, चैन स्नैचिंग जैसे गंभीर मामलों में सजा दर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि मजबूत जांच ही किसी भी मामले की सफलता की कुंजी है, और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्य केस की पहचान व सजा सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। साइबराबाद पुलिस आयुक्त ने सभी जोनल डीसीपी को नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि गंभीर और उच्च प्रभाव वाले मामलों में मुकदमे की तैयारी और फॉलो‑अप मजबूत किया जा सके।

सजा सुनिश्चित करने का श्रेय जांच और अभियोजन टीमों को

उन्होंने कहा कि चाहे सजा 10 वर्ष, 20 वर्ष या आजीवन कारावास हो, सफल सजा सुनिश्चित करने का श्रेय पूरी तरह से जांच और अभियोजन टीमों को जाता है। इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ प्रोसेक्यूशन पी. मंजुला देवी, माधापुर ट्रैफिक डीसीपी रंजन रतन कुमार, कार हेडक्वार्टर डीसीपी संजीव, एसओटी डीसीपी शोभन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

हार्वर्ड मंच पर CM रेवंत रेड्डी, भारत से अकेले आमंत्रित

हार्वर्ड मंच पर CM रेवंत रेड्डी, भारत से अकेले आमंत्रित

पार्षदों को प्रतिदिन जनता से मिलने चाहिए – पोंगुलेटी

पार्षदों को प्रतिदिन जनता से मिलने चाहिए – पोंगुलेटी

कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा यात्री के लिए बने भगवान, बचाई जान

कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा यात्री के लिए बने भगवान, बचाई जान

‘असहमति’ कांग्रेस की ताकत, कमजोरी नहीं – रेवंत रेड्डी

‘असहमति’ कांग्रेस की ताकत, कमजोरी नहीं – रेवंत रेड्डी

जीएसटीएटी में लाखों अपीलें दायर होने की संभावना – न्यायमूर्ति मिश्रा

जीएसटीएटी में लाखों अपीलें दायर होने की संभावना – न्यायमूर्ति मिश्रा

अग्नि दुर्घटना रोकने में स्वच्छ ऑटो कर्मचारी करें सहयोग – एसीपी

अग्नि दुर्घटना रोकने में स्वच्छ ऑटो कर्मचारी करें सहयोग – एसीपी

महिलाओं को ऋण देना राष्ट्र के लिए सबसे सुरक्षित निवेश – शिवराज सिंह चौहान

महिलाओं को ऋण देना राष्ट्र के लिए सबसे सुरक्षित निवेश – शिवराज सिंह चौहान

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

श्रीशैलम कॉटेज में आग, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

श्रीशैलम कॉटेज में आग, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

प्रेमिका संग समय के लिए किडनैप ड्रामा, सच खुला

प्रेमिका संग समय के लिए किडनैप ड्रामा, सच खुला

तेलंगाना के 166 मेडिकल शॉप में अनियमितताएं , होगा लाइसेंस निलंबन

तेलंगाना के 166 मेडिकल शॉप में अनियमितताएं , होगा लाइसेंस निलंबन

दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, सोने के गहने और नकदी बरामद

दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, सोने के गहने और नकदी बरामद

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870