हैदराबाद। बालापुर पुलिस, राचकोंडा ने विश्वसनीय सूचना पर लूट के अपराधियों को गिरफ्तार किया और 28.20 लाख रुपए की शुद्ध नकदी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में सैयद अब्दुल खादर निवासी एर्राकुंटा, हबीद हारून निवासी जमाल बांदा, मुंतजबाग, हैदराबाद, वर्धन, निवासी कुम्मारवाड़ी, चंद्रायनगुट्टा, रसिकान्त बरदान निवासी लक्ष्मीगुड़ा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कांटेदान शामिल है। जबकि एक अन्य आरोपी रशीद खान फरार है।
प्लॉट खरीदने के लिए लाए गए 29 लाख रुपये लूटे
पुलिस आयुक्त राचकोंडा सुधीर बाबू ने कहा कि इलियास, निवासी संतोष नगर मोहम्मद जकीर का पुत्र है। जकीर अपने रिश्तेदार ओबेद के माध्यम से प्लॉट खरीदने के लिए अपने दामाद कबीर को 29 लाख रुपये नकद देने वाले थे। कबीर हैदराबाद में उपलब्ध नहीं है, इसलिए उसने धनराशि खादर निवासी एराकुंटा को सौंपने का अनुरोध किया जो कि इलियास का मित्र है। मुख्य आरोपी खादर और उसके चाचा हबीब हारून ने धनराशि को लूटने की योजना बनाई और अन्य आरोपियों वर्धन, रशीद और रसिकंत बरदान उर्फ किट्टू से संपर्क कर धनराशि लूटने का प्रयास किया।
साज़िश के तहत गूगल लोकेशन भेजकर सूनसान जगह बुलाया
पुलिस आयुक्त ने बताया कि अपनी योजना के अनुसार मुख्य आरोपी शिकायतकर्ता की हर गतिविधि के बारे में पूछ रहा था, जो 29 लाख रुपये नकद ले जा रहा है और इसकी सूचना शेष आरोपियों को दी गई। मुख्य आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक गूगल लोकेशन भेजी जो एर्राकुंटा में टोटल गैस के पास एक अंधेरी जगह पर स्थित है।

शिकायतकर्ता और उसका दोस्त हबीबुल्लाह उस स्थान पर आए और जब वे रिसीवर का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच आरोपी रशीद और रशीकांत बरदान ने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को धमकाया और उनसे 29 लाख रुपये लूट लिए और वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर धनराशि बरामद कर लिया।
- Housing Construction : बीआरएस सरकार से अधिक आवास निर्माण नहीं कराया तो नहीं लडूंगा चुनाव
- Sub-Registrar’s Office : अब शाम 7:30 बजे तक खुले रहेंगे सब-रजिस्ट्रार कार्यालय – मंत्री पोंगुलेटी
- Digital Connectivity : अमेंडेड भारतनेट के तहत तेलंगाना में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार
- CM : तुम्मिडिहट्टी बैराज की ऊंचाई पर चर्चा के लिए सीएम ने महाराष्ट्र सीएम को लिखा पत्र
- Gurukul Schools : हर वर्ष गुरुकुल स्कूलों में प्रवेश बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए – भट्टी