Safety : महिलाओं के सुरक्षित आवागमन की दिशा में अहम पहल – चारू सिंहा

By Ajay Kumar Shukla | Updated: February 7, 2026 • 5:32 PM

हैदराबाद । महिलाओं के सुरक्षित आवागमन की दिशा में अहम पहल शुरू की गई है। तेलंगाना पुलिस की महिला सुरक्षा विंग (WSW ) ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सुरक्षित आवागमन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल ‘वीमेन-लेड मोबिलिटी लाइवलीहुड्स पायलट – हैदराबाद’ की शुरुआत की है। इस पायलट परियोजना के अंतर्गत महिला सुरक्षा विंग ने कुछ कंपनियों के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (MoU ) पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक सहयोगात्मक ढांचा तैयार किया गया

इन साझेदारियों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक सहयोगात्मक ढांचा तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से वंचित और कमजोर वर्गों की महिलाओं को दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान करना तथा उन्हें मोबिलिटी सेक्टर में रोजगार या स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा विंग,

सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में महिला चालकों की संख्या ब़ढ़ाना : चारू सिन्हा

तेलंगाना पुलिस, हैदराबाद चारू सिंहा ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में महिला चालकों की संख्या बढ़ाकर महिला यात्रियों के लिए सुरक्षा और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करना इस परियोजना का प्रमुख लक्ष्य है। इन समझौता ज्ञापनों के माध्यम से समावेशी विकास, सतत आजीविका और सुरक्षित शहरी परिवहन के प्रति साझेदार संस्थाओं की साझा प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है। यह पायलट परियोजना प्रारंभिक स्तर पर लागू की जा रही है, जिसे इसके परिणामों और प्रभाव के आधार पर भविष्य में विस्तारित किया जाएगा।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #HyderabadInitiative #TelanganaPolice #WomenEmpowerment #WomenLedMobility #WomenSafety latestnews