E-Office : पेपरलेस शासन के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सी.वी. आनंद

Read Time:  1 min
पेपरलेस
पेपरलेस
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । गृह विभाग के विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि सी.वी. आनंद पेपरलेस शासन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तेलंगाना राज्य सरकार के निर्देशों के तहत विभागाध्यक्षों के क्षेत्रीय दौरे के क्रम में सी.वी. आनंद (C.V. Anand) हैदराबाद के लकड़ीकापुल स्थित प्रोसिक्यूशन डायरेक्टरेट का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने डायरेक्टरेट (Directorate) में नवप्रवर्तित ‘ई-ऑफिस’ डिजिटल एप्लिकेशन का उद्घाटन किया।

ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों का त्वरित निपटान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सी.वी. आनंद ने कहा कि ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ विज़न डॉक्यूमेंट के अनुरूप राज्य सरकार पूर्णतः काग़ज़-रहित (पेपरलेस) प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों का त्वरित निपटान संभव होगा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में जवाबदेही एवं पारदर्शिता में वृद्धि होगी। इस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने पर उन्होंने प्रोसिक्यूशन डायरेक्टर एवं समस्त स्टाफ की सराहना की। इसके पश्चात श्री आनंद ने चेहरा-पहचान आधारित डिजिटल उपस्थिति प्रबंधन प्रणाली का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक प्रणाली से कर्मचारियों की उपस्थिति में अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी।

विशेष मुख्य सचिव ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए

डायरेक्टरेट के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में विशेष मुख्य सचिव ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान प्रोसिक्यूशन डायरेक्टर एस. सांबशिव रेड्डी ने विभाग की कार्यप्रगति, उपलब्धियों और पहलों की जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दी। विभाग से संबंधित कुछ लंबित मुद्दों को विशेष मुख्य सचिव के संज्ञान में लाया गया, जिनके समाधान पर सी.वी. आनंद ने सकारात्मक रुख अपनाया। श्री आनंद ने देश में हाल ही में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों पर भी विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सर्कुलर, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर और सरकारी आदेशों के निर्माण में प्रोसिक्यूटर्स की टीम द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की तथा आगे की कार्ययोजना पर दिशा-निर्देश दिए।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।