हैदराबाद । दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर ) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्री और माल परिवहन (Freight Transport) सहित कई क्षेत्रों में अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस दौरान 28.64 करोड़ यात्रियों (Passenger) ने एससीआर की सेवाओं का लाभ लिया, जबकि माल राजस्व में 13,575 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल हुआ।
एससीआर को 13,026 करोड़ रुपये का बजट आवंटित
दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने रेल निलयम, सिकंदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि 2026-27 के लिए एससीआर को 13,026 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो पिछले वर्ष 11,012 करोड़ रुपये की तुलना में 18.3% अधिक है। संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एससीआर ने 147.87 मिलियन टन माल परिवहन किया, जो अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड है। सीमेंट, क्लिंकर और लौह अयस्क की लोडिंग भी सर्वाधिक रही। माल राजस्व 13,575 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछली वर्ष की तुलना में सबसे अधिक है। यात्री राजस्व 6,235.37 करोड़ रुपये रहा, जबकि यात्रियों की संख्या 2.86 करोड़ रही।
325 किमी ट्रैक विद्युतीकरण किया गया
वर्ष में 3,791 विशेष ट्रेनें चलाई गईं। 276 अतिरिक्त डिब्बे 197 ट्रेनों में जोड़े गए और 59 ट्रेनों में एलबीएच कोच शामिल किए गए। उन्होंने कहा कि 194.57 किमी नई ट्रैकिंग हुई, जिसमें नई लाइनें, डबलिंग और ट्रिपलिंग शामिल हैं। 325 किमी ट्रैक विद्युतीकरण किया गया। 72 रोड अंडर ब्रिज और 27 रोड ओवर ब्रिज बनाए गए। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 119 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। 40 स्टेशन तेलंगाना में हैं, जिनमें वारंगल, बेगमपेट और करीमनगर का उद्घाटन किया गया। अन्य उपलब्धियों की चर्चा करते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि 479 आर.किमी. ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग स्थापित की गई। कवच 4.0 का 486 आर.किमी. में सफल कार्यान्वयन किया गया। 65 मानव एलसी गेट हटाए गए और इंटरलॉकिंग/स्लाइडिंग बूम प्रदान किए गए। 40 लिफ्ट और 25 एस्केलेटर स्थापित किए गए। 10.74 एमडब्लूपी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया, जिससे 13.2 करोड़ रुपये वार्षिक बचत होगी।
दक्षिण रेलवे में कौन-कौन से राज्य आते हैं?
दक्षिणी रेलवे नेटवर्क वर्तमान में भारत दक्षिणी प्रायद्वीप के एक बड़े क्षेत्र में फैली हुई है, तमिलनाडु, केरल, पांडिचेरी और आंध्र प्रदेश के एक छोटे से हिस्से के राज्यों को कवर है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :