हैदराबाद। विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फ्रेंडली पुलिस (Police) कार्यक्रम के तहत जीडीमेटला पुलिस स्टेशन क्षेत्र की पाँच सरकारी स्कूलों (Government Schools) के कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट टेस्ट का आयोजन किया गया। यह जानकारी जीडीमेटला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गड्डम मल्लेश ने दी।
सरकारी स्कूलों से कुल 366 विद्यार्थियों ने भाग लिया
चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस की अवधारणा के अनुरूप आयोजित इस टैलेंट टेस्ट में क्षेत्र की पाँच सरकारी स्कूलों से कुल 366 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा का प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के ज्ञान, तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।
चयनित छात्रों के लिए एआरएससी का भ्रमण : इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर गड्डम मल्लेश ने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक स्कूल से तीन-तीन छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के लिए नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया जाएगा, जिससे उनमें विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि विकसित हो सके।

छात्रोंआगे बढ़ाने में पुलिस विभाग की सक्रिय रहेगा
उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में पुलिस विभाग सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :