తెలుగు | Epaper

BRS: तेलंगाना में बीआरएस पार्टी में अंदरूनी कलह गहराई

digital
digital
BRS: तेलंगाना में बीआरएस पार्टी में अंदरूनी कलह गहराई

BRS Party Telangana: तेलंगाना की प्रमुख राजनीतिक पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) इन दिनों गंभीर आंतरिक संकट से गुजर रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अब खुलकर सामने आ गए हैं और पार्टी नेतृत्व द्वारा उपेक्षा किए जाने का इलज़ाम लगा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ नेताओं ने यहां तक कह दिया है कि पार्टी अब एक कुटुंब तक सिमट गई है और पुराने कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से दरकिनार किया जा रहा है।

नेतृत्व पर बरसे नेता, बोले- ‘क्रेडिट कार्ड’ नहीं, योगदान चाहिए सम्मान

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा,

“हम कोई क्रेडिट कार्ड नहीं, बल्कि पार्टी के निर्माण में योगदान देने वाले लोग हैं। लेकिन आज हमें हाशिये पर धकेला जा रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अंदरूनी समस्याएं को सुलझाने के बजाय सार्वजनिक तौर पर इग्नोर किया जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं और जमीनी नेताओं में गहरी नाराज़गी है।

BRS Party Telangana

कविता और केटीआर के बढ़ते वर्चस्व पर उठे सवाल

BRS प्रमुख के.चंद्रशेखर राव (KCR) के बेटे केटीआर और बेटी कविता की पार्टी में बढ़ती भूमिका पर भी अब संदेश उठने लगे हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि

“पार्टी में परिवारवाद हावी होता जा रहा है और कार्यकर्ताओं की भूमिका सिमटती जा रही है।”

इस समस्या पर पार्टी कार्यकर्ता भी दो खेमों में बंटते नजर आ रहे हैं। एक पक्ष नेतृत्व के साथ है, जबकि दूसरा बदलाव की मांग कर रहा है।

नई पार्टी की अटकलें, असंतुष्ट नेता बना सकते हैं अलग मोर्चा

BRS Party Telangana: राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो बीआरएस के असंतुष्ट नेता शीघ्र ही एक नया राजनीतिक मंच बना सकते हैं।

हाल ही में हुई एक बैठक में नेताओं ने कहा कि “अगर हमारी आवाज नहीं सुनी गई, तो हम जनता के सामने नया विकल्प रखने को तैयार हैं।”

पार्टी प्रवक्ता बोले- सब ठीक है, मतभेद सुलझाए जाएंगे

BRS प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में कोई गंभीर संकट नहीं है और सब मतभेद आपसी वार्तालाप से सुलझा लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि “BRS एक संगठित पार्टी है और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है।”

अन्य पढ़ेंNTR Jayanti 2025: चंद्रबाबू नायडू ने दी श्रद्धांजलि
अन्य पढ़ें: TTD: तिरुमाला में तेंदुआ अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री ने गोदावरी पुष्करालू की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री ने गोदावरी पुष्करालू की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की

महिलाओं की बचत से हुए परिवहन शुल्क का आंकड़ा 10 हजार करोड़ पार

महिलाओं की बचत से हुए परिवहन शुल्क का आंकड़ा 10 हजार करोड़ पार

केवल स्वस्थ युवाओं के माध्यम से ही ‘फिट इंडिया’ संभव – किशन रेड्डी

केवल स्वस्थ युवाओं के माध्यम से ही ‘फिट इंडिया’ संभव – किशन रेड्डी

तिरुमला लड्डू वोंटिमिट्टा कल्याणम के लिए भेजे गए

तिरुमला लड्डू वोंटिमिट्टा कल्याणम के लिए भेजे गए

विधानसभा में विधायक दानम नागेंद्र के बयानों पर हंगामा

विधानसभा में विधायक दानम नागेंद्र के बयानों पर हंगामा

हैदराबाद में अंडे की कीमतों में भारी गिरावट

हैदराबाद में अंडे की कीमतों में भारी गिरावट

विभिन्न दलों ने युद्ध के खिलाफ शांति रैली निकाली

विभिन्न दलों ने युद्ध के खिलाफ शांति रैली निकाली

मंत्री पोंगुलेटी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो राज्यपाल के पास जाएंगे – केटीआर

मंत्री पोंगुलेटी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो राज्यपाल के पास जाएंगे – केटीआर

नशे में वाहन चलाने वाले 138 पकड़े गए

नशे में वाहन चलाने वाले 138 पकड़े गए

तेलंगाना में हो रहा है बड़ा राजनीतिक बदलाव – रामचंदर राव

तेलंगाना में हो रहा है बड़ा राजनीतिक बदलाव – रामचंदर राव

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मेनका गांधी के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मेनका गांधी के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

सीएम ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को किया दरकिनार, सीबीआई जांच के लिए तैयार

सीएम ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को किया दरकिनार, सीबीआई जांच के लिए तैयार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870