తెలుగు | Epaper

Kukatpally : मंदिर में चोरी में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Kukatpally : मंदिर में चोरी में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

26 लाख रुपए के चुराए गए गहनें बरामद

हैदराबाद। कुकटपल्ली (Kukatpally) ज़ोन के सीसीएस टीम और केपीएचबी पुलिस की लॉ एंड ऑर्डर शाखा ने एक कुख्यात अंतर-राज्यीय मंदिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, सरदार पटेल नगर, केपीएचबी कॉलोनी से चुराए गए लगभग 26 लाख रुपए के सोने, चांदी और तांबे के गहनों की बरामदगी की गई। बीते 7 जनवरी की सुबह 7 बजे, मंदिर प्रबंधक कंडुला मारुति (Kandula Maruti) ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 और 7 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह को तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मामला केपीएचबी पुलिस स्टेशन में तहत दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने संभावित प्रवेश और पलायन मार्गों पर 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया।

पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को किया गिरफ्तार

तकनीकी निगरानी, संदिग्ध डेटाबेस जांच और आपराधिक तरीकों के मिलान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने इस मामले में महाराजु मल्लिकार्जुन, दुन्नापोथुला पवन कल्याण, डंडी अनिल तेजा, कंबापु विजय, तंगिला मणिकांत दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के दो आरोपी नीलापुर नीलैय्या और बश्या वेनकट मोहित कुमार फरार है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी आरोपी नीलापुर नीलैय्या पहले 15 संपत्ति और डकैती मामलों में शामिल, जबकि मोहित कुमार पहले गांजा से संबंधित मामले में संलिप्त रहा। नीलापुर नीलैय्या और अन्य आरोपी मंदिर चोरी की साजिश में शामिल थे। अन्य साथी आरोपियों ने चोरी की गई संपत्ति को बेचने में मदद की। लगभग 26 लाख रुपए मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण और मूर्तियां बरामद की गई है।

चोरी

बरामद का पर्यायवाची शब्द क्या है?

प्राप्त, हासिल, खोजा हुआ, मिला हुआ और उपलब्ध जैसे शब्द इसके समान अर्थ में प्रयोग किए जाते हैं। सामान्यतः यह शब्द तब उपयोग होता है जब कोई वस्तु प्रयास या जांच के बाद कहीं से मिलती है, विशेषकर प्रशासनिक या कानूनी संदर्भों में इसका अधिक प्रयोग होता है।

बरामदगी क्या होती है?

किसी स्थान से छिपी, खोई या अवैध वस्तु को ढूंढकर कब्जे में लेने की प्रक्रिया को बरामदगी कहा जाता है। पुलिस या जांच एजेंसियां जांच के दौरान हथियार, धन, दस्तावेज या अन्य सामग्री मिलने पर इस शब्द का प्रयोग करती हैं।

ब्रमद का अर्थ क्या है?

यह शब्द प्रायः बरामद का ही अशुद्ध या बोलचाल में प्रयोग किया जाने वाला रूप माना जाता है। आशय वही होता है, यानी किसी वस्तु का मिलना या प्राप्त होना। औपचारिक और लिखित भाषा में सही शब्द बरामद का ही उपयोग किया जाता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870