తెలుగు | Epaper

Mumbai : आतंकी संगठन ने दी 34 मानव बम लगाने की धमकी, हाई अलर्ट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Mumbai : आतंकी संगठन ने दी 34 मानव बम लगाने की धमकी, हाई अलर्ट

मुंबई,। मुंबई पुलिस को शहर में 34 मानव बम लगाए जाने की धमकी मिली। इसके चलते पूरी मुंबई हाई अलर्ट (High Alert) पर है। खबर है कि लश्कर-ए-जिहादी (Lashkar-e- Jihadi) नाम के संगठन ने यह धमकी दी है। इससे पहले 1993 में मुंबई में सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिसमें 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

34 मानव बम और 400 किलो आरडीएक्स का दावा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कॉल करने वाले ने दावा किया है कि वाहनों में धमाके के लिए 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनके पास 400 किलो आरडीएक्स (RDX) मौजूद है। धमकी दी गई है कि धमाकों से पूरा शहर हिल जाएगा।

अनंत चतुर्दशी से पहले सुरक्षा कड़ी

मुंबई पुलिस ने कहा है कि यह धमकी अनंत चतुर्दशी से पहले आई है, जिसके चलते सुरक्षा को और मुस्तैद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि धमकी में दावा किया गया है कि 34 कारों में सवार मानव बमों का इस्तेमाल 400 किलो आरडीएक्स में विस्फोट के लिए किया जाएगा, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।

हाल ही में मिली थी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी

बता दें सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली थी।

आरोपी ने पुलिस को दी थी झूठी जानकारी

राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी रूपेश मधुकर रणपिसे ने रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर बताया कि उसने कलवा रेलवे स्टेशन पर बम रखा है। जीआरपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसके बारे में सूचित किया गया और बम निरोधक दस्ते और रेलवे सुरक्षाबल के श्वान दस्ते ने गहन तलाशी ली। आरोपी ने पुलिस को फोन पर बताया कि वह बम के साथ कलवा रेलवे स्टेशन पर है और परिसर को उड़ा देगा

भारत में कितने आतंकवादी संगठन हैं?

वर्तमान में 31 संगठन आपराधिक संहिता के तहत आतंकवादी संगठनों के रूप में सूचीबद्ध हैं।

आतंकी कौन होते हैं?

आतंकवादी वह व्यक्ति या समूह होते हैं जो अपने राजनीतिक, धार्मिक या सामाजिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हिंसा, धमकी या अन्य आपराधिक कृत्य करते हैं, जिससे जनता में डर और भय का माहौल बनता है

Read More :

सरकारें स्थायी नहीं, राज्यसभा में कमल हासन का बड़ा बयान!

सरकारें स्थायी नहीं, राज्यसभा में कमल हासन का बड़ा बयान!

6 साल तक नौकर बनी 13 साल की बच्ची, बेड में मिली बंद

6 साल तक नौकर बनी 13 साल की बच्ची, बेड में मिली बंद

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, गांववालों ने जबरन कराई शादी

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, गांववालों ने जबरन कराई शादी

‘एकमुश्त समाधान योजना’ को लागू करने के निर्देश

‘एकमुश्त समाधान योजना’ को लागू करने के निर्देश

सीता मइया के दिव्य चरित का ज्ञान करायेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’- मुख्यमंत्री

सीता मइया के दिव्य चरित का ज्ञान करायेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’- मुख्यमंत्री

सीएम योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय

सीएम योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय

WB- बंगाल में 100+ सीटों का लक्ष्य, भाजपा अध्यक्ष नबीन ने तैयार किया चुनावी रोडमैप

WB- बंगाल में 100+ सीटों का लक्ष्य, भाजपा अध्यक्ष नबीन ने तैयार किया चुनावी रोडमैप

PM Modi- हंसी सबसे बड़ी औषधि, जो बिना कीमत के मिलती है- पीएम मोदी

PM Modi- हंसी सबसे बड़ी औषधि, जो बिना कीमत के मिलती है- पीएम मोदी

National- राहुल को बोलने से रोक पर प्रियंका का हमला, बोलीं– संसद में जरूरी मुद्दों पर हो खुली चर्चा

National- राहुल को बोलने से रोक पर प्रियंका का हमला, बोलीं– संसद में जरूरी मुद्दों पर हो खुली चर्चा

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मनीष तिवारी का स्थगन प्रस्ताव, तत्काल चर्चा की मांग

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मनीष तिवारी का स्थगन प्रस्ताव, तत्काल चर्चा की मांग

महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मदिन पर नेताओं की शुभकामनाएँ

महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मदिन पर नेताओं की शुभकामनाएँ

गंगा में छलांग लगाने से पहले मां को बचाया

गंगा में छलांग लगाने से पहले मां को बचाया

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870