Share Market : दिन के निचले स्तर से उछला बाजार

Read Time:  1 min
Share Market
Share Market
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स में जबरदस्त रिकवरी, 350 अंक की छलांग

  • शुरुआती कारोबार में कमजोरी के बाद बाजार ने वापसी की
  • सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछलकर 81,230 पर पहुंचा
  • निफ्टी में भी मामूली बढ़त देखी गई

Share Market : अगस्त के पहले (Share Market) कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) 50 अंक चढ़कर 81,230 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 5 अंक की तेजी है, ये 24,760 के स्तर पर है

Share Market : सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट है। सनफार्मा का शेयर 5.5% नीचे है। महिंद्रा, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर्स भी करीब 2% गिरे हैं। HUL का शेयर 3.85% ऊपर है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी है। NSE के फार्मा 2.75%, हेल्थकेयर 2.33% और मेटल इंडेक्स 1% गिरे हैं। ऑटो, IT और मेटल में भी गिरावट है। FMCG में 1.39% की तेजी है।

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.38% नीचे 40,914.66 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 2.94% नीचे 3,150 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.21% नीचे 24,720 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19% गिरकर 3,566 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • 31 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.74% गिरकर 44,131 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.034% नीचे 21,122 पर और S&P 500 0.37% नीचे 6,339 पर बंद हुए।

सेंसेक्स और निफ्टी में से कौन सा बेहतर है?

इसे सुनेंक्या सेंसेक्स निफ्टी से बेहतर है? निफ्टी, जिसमें 50 कंपनियाँ शामिल हैं, को सेंसेक्स की तुलना में एक व्यापक बाज़ार सूचकांक माना जाता है, जो शीर्ष 30 प्रदर्शन करने वाले शेयरों पर नज़र रखता है। परिणामस्वरूप, सेंसेक्स बाज़ार के प्रदर्शन का अधिक केंद्रित दृष्टिकोण प्रदान करता है

सेंसेक्स बढ़ने से क्या होता है?

इसे सुनेंजब सेंसेक्स बढ़ता है तो यह दर्शाता है कि अंतर्निहित 30 शेयरों की कीमतें बढ़ गई हैं, जो बाजार में आशावाद को दर्शाता है। इसके विपरीत, सेंसेक्स में गिरावट से पता चलता है कि इन शेयरों की कीमतें गिर गई हैं, जो सावधानी या निराशावाद का संकेत है।

अन्य पढ़ें: Stock Market : बाजार में भारी गिरावट, ट्रम्प के टैरिफ का असर

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।