Viral News: पाइलट कर रहा था ख़ुफ़िया कमरे से लड़कियों के अश्लील रिकॉर्डिंग

Read Time:  1 min
पायलट
पायलट
FONT SIZE
GET APP

दिल्ली पुलिस ने एक शर्मनाक घटना में एक प्राइवेट एयरलाइंस के पायलट (Pilot) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (Delhi) के किशनगढ़ इलाके में शनि बाजार में एक युवती का स्पाई कैमरे से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है। घटना 30 अगस्त 2025 की रात करीब 10:20 बजे की है, जब युवती ने संदिग्ध शख्स को लाइटर जैसे दिखने वाले कैमरे से अपनी वीडियो बनाते हुए पकड़ा

युवती के शिकायत के बाद दर्ज हुआ FIR

युवती की शिकायत पर किशनगढ़ थाना पुलिस ने तुरंत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। आरोपी की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान की। कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को धर दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी की पहचान 31 वर्षीय मोहित प्रियदर्शी के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है और एक प्राइवेट एयरलाइंस में पायलट है। पुलिस ने उसके पास से लाइटर के आकार का स्पाई कैमरा भी बरामद किया। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।