తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली। आज, 21 सितंबर को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत से दिखाई नहीं देगा। चूँकि यह भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए यहाँ सूतक काल (Sutak Period) लागू नहीं होगा।हालाँकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रहण का असर प्रकृति और वातावरण पर पड़ता है। माना जाता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय हो जाती है। खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि (Kanya Rashi) में घटित हो रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

खगोलविदों के अनुसार, यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में दिखाई देगा।

  • न्यूजीलैंड
  • ऑस्ट्रेलिया
  • फिजी

वहीं, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के ज़्यादातर हिस्सों, जिनमें भारत भी शामिल है, वहां यह नहीं दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)

  • शुरुआत: 21 सितंबर, रात 11:00 बजे
  • मध्य/पीक: 22 सितंबर, रात 1:11 बजे
  • समापन: 22 सितंबर, सुबह 3:23 बजे

इस तरह यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 23 मिनट तक चलेगा।

भारत में सूतक काल लागू होगा या नहीं?

चूँकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और रात में लगेगा, इसलिए यहाँ सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भले ही सूतक प्रभावी न हो, लेकिन ग्रहण से जुड़ी सामान्य सावधानियों का पालन करना उचित माना जाता है।

सामान्य नियम के अनुसार सूतक

आमतौर पर सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले प्रारंभ होता है और ग्रहण समाप्त होने तक रहता है। हिसाब से 21 सितंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से 22 सितंबर की सुबह 3:23 बजे तक रहेगा

21 सितंबर 2025 को क्या होगा?

21 सितंबर, 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। चंद्रमा सूर्य के एक भाग को ढक लेगा। इससे अर्धचंद्राकार आकृति बनेगी। यह ग्रहण सितंबर विषुव के साथ मेल खाता है।

Read More :

अजित पवार की फ्लाइट, ट्रैफिक से बदली पायलट ड्यूटी

अजित पवार की फ्लाइट, ट्रैफिक से बदली पायलट ड्यूटी

SC का बड़ा आदेश, स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड अनिवार्य

SC का बड़ा आदेश, स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड अनिवार्य

अजित पवार की पत्नी को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज़

अजित पवार की पत्नी को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज़

WB- बंगाल में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल, सुवेंदु अधिकारी ने लगाए हेराफेरी के आरोप

WB- बंगाल में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल, सुवेंदु अधिकारी ने लगाए हेराफेरी के आरोप

राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि पर सीएम योगी ने बापू को किया नमन

राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि पर सीएम योगी ने बापू को किया नमन

जिला परिषद और पंचायत चुनाव की वोटिंग तारीख में बदलाव

जिला परिषद और पंचायत चुनाव की वोटिंग तारीख में बदलाव

आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला

आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला

महात्मा गांधी जयंती पर पीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी जयंती पर पीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंची जेल

बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंची जेल

धर्म बदलने के 30 साल बाद फिर बनी सनातनी

धर्म बदलने के 30 साल बाद फिर बनी सनातनी

 मंत्री की बेटी से सांसद तक का सफर

 मंत्री की बेटी से सांसद तक का सफर

Bihar- नीतीश कैबिनेट की मुहर, बिहार में आएंगी ग्लोबल कंपनियां, 50 करोड़ तक सब्सिडी

Bihar- नीतीश कैबिनेट की मुहर, बिहार में आएंगी ग्लोबल कंपनियां, 50 करोड़ तक सब्सिडी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870