टीटीडी प्रमुख ने मंदिर में अनियमितताओं को लेकर एसीबी जांच की मांग की, गायों की मौत पर मचा बवाल

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

टीटीडी (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम) के चेयरमैन बी. आर. नायडू ने शनिवार को कहा कि वे मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से पिछले पांच वर्षों में मंदिर में हुई सभी कथित अनियमितताओं की एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से जांच कराने का अनुरोध करेंगे।टीटीडी चेयरमेन के गोशाला का दौरा करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जैसे ही मुख्यमंत्री लौटेंगे, हम उनसे पिछले पांच सालों में हुई सभी अनियमितताओं की एसीबी जांच के लिए निवेदन करेंगे।”

उनका यह बयान पूर्व टीटीडी चेयरमैन और वाईएसआरसीपी नेता बी. करुणाकरा रेड्डी के आरोपों के बाद आया है। रेड्डी ने दावा किया था कि बीते तीन महीनों में टीटीडी के गोशाला में 100 से ज्यादा गायों की मौत “लापरवाही” के कारण हुई है।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।