తెలుగు | Epaper

National : जनगणना का इंतजार खत्म, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : जनगणना का इंतजार खत्म, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम 1948 के तहत 2027 में होने वाली जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित आधिकारिक गैजेट अधिसूचना जारी कर दी है। लंबे समय से जनगणना का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। यह अधिसूचना जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत का संकेत देती है जिसका उद्देश्य जनसंख्या संबंधी सटीक आंकड़े जुटाना है।

 नई दिल्ली। लंबे वक्त से जनगणना को लेकर हो रहा इंतजार, आखिरकार खत्म हो गया है। गृह मंत्रालय ने आज यानी सोमवार को जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित आधिकारिक गैजेट अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, साल 2027 में ये जनगणना कराई जाएगी। देश के ज्यादातर राज्यों में जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 की आधी रात की तारीख को आधार माना जाएगा। लेकिन, ठंडे और बर्फबारी वाले इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में यह तारीख 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है। खराब मौसम के मद्देनजर ये फैसला ल

21 महीने में पूरी होगी जनगणना

जनगणना की पूरी प्रक्रिया एक मार्च 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। जनगणना का प्राइमरी डेटा मार्च 2027 में ही जारी हो जाएगा। हालांकि विस्तृत डेटा जारी होने में साल के आखिर तक का इंतजार करना पड़ेगा। जनगणना की पूरी प्रक्रिया लगभग 21 महीनों में पूरी होगी।

दो चरणों में होगी जनगणना, ये जानकारियां ली जाएंगी

जनगणना को दो चरण में पूरा किया जाएगा। एक मार्च 2027 की आधी रात तक देश की जनसंख्या और सामाजिक स्थिति का जो भी आंकड़ा होगा, वही रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इसी को आधार माना जाएगा।

  • जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) में प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, परिसंपत्तियों और सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा।
  • इसके बाद, दूसरे चरण में जनसंख्या गणना (पीई) में प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति का जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण लिया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत में पिछली जनगणना साल 2011 में हुई थी। कोरोना महामारी के चलते 2021 की जनगणना स्थगित कर दी गई थी, इस कारण अगली जनगणना 16 साल बाद हो रही है।

Read more : Bihar : दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत; 10 घायल

ममता vs ओवैसी, बीजेपी का बड़ा प्लान

ममता vs ओवैसी, बीजेपी का बड़ा प्लान

सरकारी स्कूलों में नाश्ता योजना, नया मेन्यू जारी

सरकारी स्कूलों में नाश्ता योजना, नया मेन्यू जारी

चिरंजीवी ने अवॉर्ड राशि दान की

चिरंजीवी ने अवॉर्ड राशि दान की

क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन?

क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन?

शादीशुदा पुरुष के लिव-इन संबंध पर अहम फैसला

शादीशुदा पुरुष के लिव-इन संबंध पर अहम फैसला

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870