अमीरों की थाली की शान
- यह नमक आम बाजार में नहीं मिलता — इसे केवल विशेष स्टोर्स या ऑनलाइन लक्ज़री फूड प्लेटफॉर्म्स पर बेचा जाता है।
- इसकी कीमत लगभग ₹30,000 प्रति किलो है, जो इसे दुनिया के सबसे महंगे नमकों में शामिल करता है।
क्या है इस नमक की खासियत?
- यह नमक किसी आम खदान से नहीं बल्कि दुर्लभ प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होता है।
- इसमें पाए जाते हैं 84 से ज्यादा मिनरल्स, जो इसे हेल्थ के लिहाज़ से भी खास बनाते हैं।
- इसका स्वाद बेहद मुलायम, गहरा और यूनिक होता है, जो महंगी डिशेज़ में खास पहचान जोड़ता है।
Salt : मार्केट में कई तरह के नमक मिलते हैं। काला नमक, (Salt) सेंधा नमक, पिंक सॉल्ट जिसे लाहौरी नमक भी कहते हैं और समुद्री नमक जो सफेद नमक होता है। भारत में लोग खाना पकाने के लिए सफेद नमक का इस्तेमाल करते हैं। ये नमक आपको सभी की किचन में आसानी से मिल जाएगा और इसकी कीमत 10 रुपए से 50 रुपए किलो तक होती है।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक नमक ऐसा भी है जिसकी कीमत 30 हजार रुपए किलो से ज्यादा है। ये नमक कोरिया में बनता है और इसका नाम कोरियन बांस नमक (Korean Salt) है। इसे लोकल भाषा में जुग्योम (Jugyom) भी कहते हैं।
क्यों इतना कीमती है कोरियन बांस नमक?
कोरियन बैंबू सॉल्ट की खासियत है इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया और पोषक तत्व, जो इस नमक को दुनिया का सबसे हेल्दी और महंगा नमक बनाते हैं। इस नमक को बनाने में करीब 45 से 50 दिन का वक्त लगता है। बांस के ट्यूबों में इसे नमक को भरकर तेज आंच पर पकाया जाता है।
नमक को बनाने में 9 बार इस हीटिंग प्रक्रिया को दोहराया जाता है। नमक को भट्टी में 800 से 1,500 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भूना जाता है। नमक को भूनते वक्त इसके पोषक तत्व नमक के अंदर समा जाते हैं। जिससे इसमें खनिज की मात्रा अन्य नमक से बढ़ जाती है।
इस नमक का रंग और स्वाद भी दूसरे नमक से अलग होता है। इस प्रक्रिया में नमक बार-बार पिघलता है और जमता है। जिससे ये नमक दूसरे नमक से स्पेशल बन जाता है। इस नमक को बनाने में काफी मेहनत लगती है। यही कारण है कि इसकी कीमत भी ज्यादा है।
सदियों से हो रहा है कोरियन बैंबू नमक का उपयोग

कोरिया में बांस का इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता रहा है। खाना पकाने के लिए और औषधीयों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस नमक का इस्तेमाल कोरिया में कुछ पारंपरिक उपचारों में भी किया जाता है। इस नमक में बांस के पोषक तत्व समाए होते हैं।
नमक के फायदे
कोरियन बांस नमक में खनिज की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम बढ़ जाता है। यही वजह है कि ये नमक दूसरे नमक से ज्यादा हेल्दी माना जाता है। अगर आप सीमित मात्रा में ये नमक खाते हैं तो इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। हड्डियां और दांत भी मजबूत बनाते हैं।
कोरियन बैंबू नमक की कीमत?
भारत में भी कोरियन बांस नमक मिल जाता है। इसकी कीमत करीब 30,000 से 35,000 रुपए प्रति किलो है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कोरियन बैंबू सॉल्ट करीब $347 से $400 किलो बिकता है। आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
कोरियाई बांस नमक क्या है?
कोरियन बैंबू सॉल्ट की खासियत है इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया और पोषक तत्व, जो इस नमक को दुनिया का सबसे हेल्दी और महंगा नमक बनाते हैं। इस नमक को बनाने में करीब 45 से 50 दिन का वक्त लगता है। बांस के ट्यूबों में इसे नमक को भरकर तेज आंच पर पकाया जाता है। नमक को बनाने में 9 बार इस हीटिंग प्रक्रिया को दोहराया जाता है।
बांस नमक का उपयोग कौन करता है?
वर्तमान में, बांस का नमक न केवल कोरिया में, बल्कि कई अन्य एशियाई देशों में भी सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक चिकित्सा उपचारों में से एक है (3,4)। बांस के नमक में 70 से अधिक आवश्यक खनिज और सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं।
अन्य पढ़ें: