తెలుగు | Epaper

Raja case: 300 फीट ऊंचाई से फेंकने के बाद भी राजा के शव में फ्रैक्चर नहीं

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Raja case: 300 फीट ऊंचाई से फेंकने के बाद भी राजा के शव में फ्रैक्चर नहीं

राजा रघुवंशी हत्याकांड में भले ही पुलिस ने पत्नी सोनम सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। आरोपितों के अनुसार उन्होंने शिलांग से 60 किलोमीटर दूर सोहरा कुनोनग्रिम क्षेत्र में राजा की हत्या के बाद उसे 300 फीट नीचे खाई में फेंका था इसके बाद भी राजा की हड्डियों में फ्रैक्चर नहीं मिला।

शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड में भले ही पुलिस ने पत्नी सोनम सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

राजा की हड्डियों में फ्रैक्चर नहीं मिला

आरोपितों के अनुसार उन्होंने शिलांग से 60 किलोमीटर दूर सोहरा कुनोनग्रिम क्षेत्र में राजा की हत्या के बाद उसे 300 फीट नीचे खाई में फेंका था, इसके बाद भी राजा की हड्डियों में फ्रैक्चर नहीं मिला।

शिलांग के नार्थवेस्ट इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीटयूट आफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेस में राजा के शव का पोस्टमार्टम हुआ था वहां की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

कहीं आरोपितों ने किसी और स्थान पर तो वारदात को अंजाम नहीं दिया

इसके बाद पुलिस ने जांच में यह बिंदु भी शामिल कर लिया है कि इतनी ऊंचाई से फेंके जाने के बाद भी कोई हड्डी टूटी नहीं मिलने की वजह कुछ और तो नहीं है? कहीं आरोपितों ने किसी और स्थान पर तो वारदात को अंजाम नहीं दिया है?

अलग एंगल से भी जांच कर रही पुलिस

शिलांग पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सोहरा के कुनोनग्रिम क्षेत्र में जहां राजा की हत्या करना बताया गया है उस स्थान की जानकारी आरोपितों को किसने दी थी? उक्त स्थान पर ज्यादा पर्यटक भी आते-जाते नहीं हैं। इस क्षेत्र में सड़क किनारे बनी दुकानें भी बंद रहती हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपितों की सहायता किसी स्थानीय व्यक्ति ने तो नहीं की?

जहां राजा का शव मिला, वहां दो साल पहले मिला था महिला का हाथ

स्थानीय लोगों के अनुसार जहां राजा रघुवंशी का शव मिला, वहां वर्ष 2023 में शिलांग के चर्चित वंदना कलिता केस में मृत महिला का एक हाथ भी मिला था। इस मामले में भी एक महिला ने अपने पति और सास की अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की और शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए थे।

कुछ अंग कुनोनग्रिम के अलावा बांग्लादेश बॉर्डर पर मेघालय के डाउकी में भी बरामद हुए थे। पुलिस इस बारे में भी पूछताछ कर रही है कि क्या आरोपितों ने इस मामले से जुड़ी जानकारी जुटाकर उक्त स्थान को अपनी योजना में शामिल किया था

उधर शिलांग पुलिस ने शनिवार को भी सोनम सहित तीनों आरोपितों से घटना को लेकर फिर से पूछताछ की। आरोपित अब भी यह नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने मोबाइल आदि किस क्षेत्र में फेंके थे।

सोनम को दो युवकों ने छोड़ा था बनारस बस स्टैंड पर

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपित सोनम इंदौर से पहले बनारस गई थी और वहां से बस से गाजीपुर पहुंची थी। उसकी सहयात्री उजाला यादव के अनुसार सोनम को छोड़ने दो लड़के आए थे। उन्होंने मुंह पर सफेद कपड़ा बांधा था।

एक लड़की ने सोनम का पहचान लिया

बनारस बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज देखे जाए तो उनकी पहचान हो सकती है। उजाला लखनऊ में पढ़ती है वह गाजीपुर से 10 किमी पहले सैदपुर में उतर गई थीं।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जब वह मोबाइल फोन पर जब राजा रघुवंशी हत्याकांड के फोटो-वीडियो देख रही थीं, तब सोनम ने उसे टोकते हुए कहा था कि ये बेकार वीडियो मत देखो।

उस समय सोनम ने जींस-टीशर्ट पहना था। हरे दुपट्टे से अपना मुंह ढंक रखा था, इसलिए पहचान नहीं पाई। अगले दिन उसकी गिरफ्तारी गाजीपुर से होने की जानकारी मिली तो तस्वीर देखकर ही पहचान गई कि ये युवती उसके साथ बस में बैठी थी।

सोनम ने उजाला से पूछा था कि गोरखपुर जाने के माध्यम क्या हैं?

इस पर उजाला ने उसे बनारस से गोरखपुर रात तीन बजे जाने वाली ट्रेन की जानकारी भी। सोनम ने उजाला का फोन लेकर किसी को फोन भी लगाया लेकिन बात नहीं हुई। फोन वापस देने से पहले सोनम ने डायल नंबर भी मिटा दिया।

सोनम के पकड़े जाने की जानकारी उन्हें मिली तो उसने इंटरनेट मीडिया पर वायरल राजा और सोनम की शादी के कार्ड को देखकर राजा के भाई सचिन रघुवंशी को फोनकर कर यह जानकारी भी दी थी।

Read more : UP News : सरकारी स्कूलों में बढ़ा दी गई बच्चों की छुट्टी

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870