తెలుగు | Epaper

Mumbai : हज़ारों मराठा प्रदर्शनकारी पहुंचे मुंबई, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Mumbai : हज़ारों मराठा प्रदर्शनकारी पहुंचे मुंबई, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मी

मुंबई, । मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) के नेतृत्व में हज़ारों मराठा प्रदर्शनकारी शुक्रवार को मुंबई (Mumbai) के आज़ाद मैदान (Azad Maidan) पहुँच गए। यह आंदोलन कई महीनों से उबाल पर था और अब इसका केंद्र मुंबई बन गया है।

साढ़े छह हज़ार गाड़ियों के काफिले के साथ एंट्री

सुबह-सुबह मनोज जरांगे पाटिल अपने समर्थकों के साथ साढ़े छह हज़ार गाड़ियों के लंबे काफ़िले में मुंबई पहुँचे। उनके आते ही आज़ाद मैदान का माहौल पूरी तरह से आंदोलकारी रंग में रंग गया।

सरकार ने इस प्रदर्शन को केवल एक दिन की इजाज़त दी है, लेकिन समर्थकों का कहना है कि वे महीने भर की लड़ाई के लिए तैयार होकर आए हैं। आज़ाद मैदान से भाषण देते हुए मनोज जरांगे पाटिल ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – “सरकार चाहे गोली भी चला दे, मैं आरक्षण मिलने तक यहाँ से नहीं हिलूँगा।”

आज़ाद मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

प्रदर्शन के मद्देनज़र आज़ाद मैदान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि 200 से 250 अधिकारियों समेत 1,500 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में तैनात हैं।

साइबर पुलिस और बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद

भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर साइबर पुलिस पैनी नज़र रख रही है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड लगातार जाँच कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसआरपीएफ की टुकड़ियाँ और रैपिड एक्शन फ़ोर्स की टीमें भी तैनात की गई हैं।

सीसीटीवी से हो रही चौकसी

मुंबई पुलिस आयुक्तालय के मुख्य नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए पूरे शहर की निगरानी की जा रही है। शहर के सभी पाँच प्रवेश द्वारों की घेराबंदी कर दी गई है और संदिग्ध वाहनों, वस्तुओं और व्यक्तियों की गहन जाँच की जा रही है।प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होटलों और लॉजों की तलाशी भी की जा रही है ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि अनदेखी न रह जाए

Read More :

शादीशुदा पुरुष के लिव-इन संबंध पर अहम फैसला

शादीशुदा पुरुष के लिव-इन संबंध पर अहम फैसला

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870