తెలుగు | Epaper

National : महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, बीच पर घूमने गए 4 पर्यटकों की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, बीच पर घूमने गए 4 पर्यटकों की मौत

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में समुद्र में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। नहाने के दौरान अचानक आई तेज लहरों के कारण चारों हादसे का शिकार हुए।

महाराष्ट्र (Maharastra) के रत्नागिरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आरे-वारे बीच पर शनिवार शाम (19 जुलाई 2025) एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें ठाणे-मुंब्रा से घूमने आए चार पर्यटकों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। यह हादसा शाम करीब 6:30 बजे हुआ, जब पर्यटक समुद्र किनारे मस्ती कर रहे थे और तेज लहरों की चपेट में आ गए।

आधे घंटे में शव बरामद

लोगों के अनुसार, चारों पर्यटक समुद्र में नहाने के दौरान अचानक आई तेज लहरों में बह गए। स्थानीय ग्रामीणों और मछुआरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लगभग 30 मिनट के भीतर चारों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान जुनैद काजी, जैनब काजी, उजमा शेख और उमेरा शेख के रूप में हुई है, जो सभी मुंब्रा, ठाणे के निवासी थे।

पहले से जारी थी चेतावनी

स्थानीय प्रशासन ने पहले ही आरे-वारे बीच पर “नो स्विमिंग” (No Swiming) की चेतावनी जारी की थी, क्योंकि मानसून के दौरान समुद्र में तेज लहरें और खतरनाक धाराएं होती हैं। हालांकि, पर्यटकों ने इस चेतावनी को अनदेखा किया, जिसके परिणामस्वरूप यह दुखद घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही रत्नागिरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा कर प्राथमिक जांच शुरू की।

प्रशासन से गार्ड तैनाती की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरे-वारे जैसे संवेदनशील समुद्री तटों पर मानसून के दौरान गार्ड तैनात किए जाएं और पर्यटकों (Tourist) पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के हादसे प्राकृतिक सौंदर्य के आकर्षण में लापरवाही के कारण होते हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की है।


जुहू चौपाटी किस लिए प्रसिद्ध है?

जुहू चौपाटी मुंबई का एक प्रसिद्ध समुद्र तट है जो अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड, मनोरंजक गतिविधियों और आलीशान माहौल के लिए जाना जाता है। यह मुंबई के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जो हर दिन हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करता है। 

जुहू बीच कहा है?

जुहू बीच मुंबई में स्थित एक प्रमुख सागर तट हैं। यह बीच मुंबई का एक मुख्य पर्यटन स्थल होने के साथ ही फिल्म निर्माताओं की विशेष पसंद हैं। इस सागर तट को कई हिंदी एवं अन्य भाषाओं की फिल्मो में दिखाया गया हैं। जुहू बीच के साथ जुहू चौपाटी भी काफी प्रसिद्ध है।

Read more : कांवरियों से भरी पिकअप को हाइवा ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 12 घायल

National : महिला जजों की संख्या बढ़ाई जाए : पूर्व सीजेआई रमना

National : महिला जजों की संख्या बढ़ाई जाए : पूर्व सीजेआई रमना

Jharkhand : एनकाउंटर में10 लाख के ईनामी नक्सली ढेर

Jharkhand : एनकाउंटर में10 लाख के ईनामी नक्सली ढेर

Bihar : सरकार आने के बाद भ्रष्ट नेताओं को जाना होगा जेल : प्रशांत किशोर

Bihar : सरकार आने के बाद भ्रष्ट नेताओं को जाना होगा जेल : प्रशांत किशोर

National : थिएटर कमांड का गठन आज नहीं तो कल होगा : सेना प्रमुख

National : थिएटर कमांड का गठन आज नहीं तो कल होगा : सेना प्रमुख

National : मिग-21 की जगह लेगा एमके1ए, वायुसेना होगी मजबूत

National : मिग-21 की जगह लेगा एमके1ए, वायुसेना होगी मजबूत

Bihar : जल्द शुरू होगी ऑनलाइन ई-स्टाम्प की सुविधा, रजिस्ट्री होगी आसान

Bihar : जल्द शुरू होगी ऑनलाइन ई-स्टाम्प की सुविधा, रजिस्ट्री होगी आसान

National : भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सख्त कानून

National : भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सख्त कानून

National : सोशल मीडिया और यूट्यूब कमाई पर देना होगा टैक्स

National : सोशल मीडिया और यूट्यूब कमाई पर देना होगा टैक्स

National : 117 साल बाद तिजोरी से बाहर आएगा दरिया-ए-नूर हीरा

National : 117 साल बाद तिजोरी से बाहर आएगा दरिया-ए-नूर हीरा

MP :  शिप्रा नदी में गिरी पुलिस की गाड़ी, थाना प्रभारी की मौत

MP : शिप्रा नदी में गिरी पुलिस की गाड़ी, थाना प्रभारी की मौत

National : साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, 5 घंटे तक दिखेगा अद्भुत नजारा

National : साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, 5 घंटे तक दिखेगा अद्भुत नजारा

Delhi : सोने का हीरा जड़ित कलश चोरी करने वाले की हुई पहचान

Delhi : सोने का हीरा जड़ित कलश चोरी करने वाले की हुई पहचान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870