Bihar- छपरा कांड का खुलासा, जहरीली शराब से हुई थी 5 मौतें, 6 आरोपी गिरफ्तार

By Anuj Kumar | Updated: March 18, 2026 • 12:53 PM

बिहार के छपरा में हाल ही में हुई पांच लोगों की संदिग्ध मौतों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि सभी मौतें जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से हुई थीं। पुलिस मुख्यालय के ADG अमित कुमार जैन (ADG Amit Kumar Jain) ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई जारी है।

सैंपल जांच में मिला खतरनाक केमिकल

ADG ने बताया कि मृतकों द्वारा सेवन की गई शराब के सैंपल (Sample of wine) की लैब जांच कराई गई, जिसमें मिथाइल अल्कोहल की मौजूदगी पाई गई है। यह एक बेहद खतरनाक रसायन है, जो शरीर के लिए जानलेवा साबित होता है और थोड़ी मात्रा में भी मौत का कारण बन सकता है।

6 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अब तक सख्त कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को नामजद किया है। छापेमारी के दौरान 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

नेटवर्क तोड़ने में जुटा प्रशासन

प्रशासन ने साफ किया है कि जहरीली शराब के इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अन्य पढ़े: चेल्सी पर ₹92 करोड़ का भारी जुर्माना और ट्रांसफर बैन

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

Read More :

#ADG Amit Kumar Jain News #ADG News #Bihar News #Breaking News in Hindi #Chhapra Scam News #Hindi News #Latest news #Poisonous Liquor News #Sample of wine News #Wine News