Entertainment- ‘धुरंधर 2’ का यूट्यूब पर लीक, फैंस में भारी नाराजगी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: April 3, 2026 • 1:38 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुंबई । फिल्म ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जब इसका लो-क्वालिटी पाइरेटेड वर्जन यूट्यूब (Version Yutube) पर लीक हो गया। इस घटना ने फिल्म प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

यूट्यूब पर लीक से मचा हड़कंप

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक यूट्यूब चैनल ने करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबी पूरी फिल्म को अवैध रूप से अपलोड कर दिया था। इससे फिल्म के थिएटर रन और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

जैसे ही यह जानकारी सामने आई, दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media) पर निर्देशक आदित्य धर को टैग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। कई यूजर्स ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक बताया।

फैंस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि फिल्म यूट्यूब पर लीक हो चुकी है और इस पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जानी चाहिए। उसने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इसकी सिनेमैटोग्राफी और कहानी बेहद प्रभावशाली है और वह चाहता है कि यह फिल्म 3000 करोड़ रुपये तक का कारोबार करे।

शिकायत के बाद हटाया गया वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ती शिकायतों के बाद संबंधित वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया।

पहले पार्ट की सफलता ने बनाई मजबूत पकड़

मालूम हो कि इसका पहला भाग भी बिना ज्यादा प्रचार के शानदार सफलता हासिल कर चुका था, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म की मजबूत पकड़ बनाई।

स्टारकास्ट ने निभाई अहम भूमिका

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी सफलता में अहम भूमिका निभा रही है। अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम की भूमिका निभा रहे हैं।

अन्य पढ़े:  बीजेपी का घोषणापत्र – 5 लाख करोड़ निवेश और ‘जमीन जिहाद’ पर रोक का वादा

अनुभवी और नए कलाकारों का संगम

आर माधवन अजय सान्याल के रूप में दिखाई देते हैं और राकेश बेदी जमीला जमाली के किरदार में नजर आते हैं। नई और अनुभवी कलाकारों का यह संयोजन फिल्म को और भी प्रभावशाली बनाता है।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन किया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया था।

Read More :

# Paper Hindi News #Box Office Collection News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Dhurandar 2 News #Fans News #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #Latest news #LatestNews #Social media news #Youtube news breakingnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.