नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अगले तीन दिनों में पांच से अधिक राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने खासतौर पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में फसलों को नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।
एमपी-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के करीब 30 और उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आज बारिश (Rain) की संभावना जताई गई है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अमेठी सहित लगभग 20 शहरों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।
दिल्ली-राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज
दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे मौसम ठंडा बना रहा। वहीं राजस्थान में 2 अप्रैल से एक नया वेदर सिस्टम (New Weather System) सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते राज्य में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य के 10 जिलों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखा गया।
हरियाणा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के 7 जिलों में करीब 100 गांवों की गेहूं, सरसों और चने की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और ओले
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की सोनप्रयाग घाटी में ओलावृष्टि हुई, जबकि केदारघाटी में बारिश दर्ज की गई। वहीं जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
अगले दो दिन: कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी
3 और 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने का खतरा जताया गया है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान है।
अन्य पढ़े: बीजेपी का घोषणापत्र – 5 लाख करोड़ निवेश और ‘जमीन जिहाद’ पर रोक का वादा
पहाड़ी जिलों में खास अलर्ट, तापमान बढ़ने के संकेत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं अगले 1-2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
Read More :