UP- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: March 20, 2026 • 1:53 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मथुरा,। राष्ट्रपति (Droupadi Murmu) ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान दूसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन स्थित (Premanand Maharaj) के आश्रम पहुंचकर उनसे मुलाकात की। सुबह करीब 7 बजे हल्की बारिश के बीच राष्ट्रपति मुर्मू अपने परिवार के साथ आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत से लगभग 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की।

परिवार संग पहुंचीं, हुआ पारंपरिक स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और नातिनें आद्याश्री व नित्याश्री भी मौजूद रहीं। आश्रम पहुंचने पर राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद महाराज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, जिसका उत्तर संत ने “राधे-राधे” कहकर दिया। इस दौरान आश्रम के संतों ने माला और चुनरी ओढ़ाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया।

जन्मदिन की दी बधाई, भावुक दिखीं राष्ट्रपति

इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को उनके 56वें जन्मदिन की बधाई भी दी, जो एक दिन पहले 19 मार्च को मनाया गया था। आश्रम में इस दौरान विशेष व्यवस्था की गई थी। आध्यात्मिक चर्चा के दौरान राष्ट्रपति भाव-विभोर नजर आईं और कुटिया में केवल उनके परिजन व संत के करीबी शिष्य ही मौजूद रहे।

आगे बाबा नीम करौरी आश्रम का भी दौरा

मथुरा प्रवास के अगले चरण में राष्ट्रपति Neem Karoli Baba के आश्रम भी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि यह उनका मथुरा का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 25 सितंबर को यहां आ चुकी हैं, जब उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए थे।

अन्य पढ़े: Delhi-एनआईए की बड़ी कार्रवाई, छह यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, एक अमेरिकी भी हिरासत में

अयोध्या दौरे से शुरू हुआ था कार्यक्रम

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा उनके तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास का हिस्सा है। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर में रामयंत्र की स्थापना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने उन्हें मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी दी।

Read More :

# Ayodhya News # Nitya Sri News #Breaking News in Hindi #Droupadi Murmu News #Hindi News #Latest news #Mathura News #Neem Karori News #Vrindavan News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.