National- शरद पवार की तबीयत फिर खराब, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

Read Time:  1 min
शरद पवार
शरद पवार
FONT SIZE
GET APP

मुंबई,। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के संस्थापक (Sharad Pawar) को रविवार को फिर पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। उनकी बेटी और बारामती की सांसद (Supriya Sule) ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक शरद पवार पिछले कुछ दिनों से खांसी और गले के संक्रमण से जूझ रहे थे।

शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे अपने आवास पर थे, लेकिन रविवार सुबह उन्हें अत्यधिक कमजोरी और शरीर में पानी की कमी महसूस हुई। डॉक्टरों की सलाह पर परिवार ने उन्हें तुरंत जांच और चिकित्सकीय देखरेख के लिए अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा- हम बाबा को फॉलो-अप टेस्ट और हाइड्रेशन के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं। हम सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हैं।

पहले भी हो चुके हैं भर्ती

मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के मुताबिक 85 साल के शरद पवार को पिछले हफ्ते भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में कठिनाई और सीने में संक्रमण की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबायोटिक्स का पांच दिनों का कोर्स दिया और शनिवार को ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें 3-4 दिन पूर्ण विश्राम की सलाह दी थी, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें दोबारा भर्ती करना पड़ा।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

पारिवारिक आघात का भी पड़ा असर

बता दें हाल ही में पवार परिवार पर आए दुखों के पहाड़ ने भी वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है। जनवरी के अंत में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और उनके भतीजे Ajit Pawar के असामयिक निधन के बाद से शरद पवार बारामती में परिवार को संभालने में व्यस्त थे। इस दौरान हुई भागदौड़ और मानसिक तनाव ने उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर डाला है। डॉक्टरों के मुताबिक शरद पवार की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उनके महत्वपूर्ण अंगों की स्थिति सामान्य है, लेकिन उम्र और संक्रमण को देखते हुए उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।