T20 WC 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत को यह जीत मिली।
162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम को भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की धारदार गेंदबाजी के सामने अमेरिका ने जल्दी विकेट गंवा दिए। मिलिंद कुमार (34), सूरज कृष्णमूर्ति (37) और शुभम रंजाने (37) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। सिराज ने तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
अन्य पढ़े: Gold rate drop news : महिलाओं के लिए खुशखबरी! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
इससे पहले टॉस जीतकर अमेरिका ने गेंदबाजी चुनी। भारत की शुरुआत (T20 WC 2026) खराब रही और अभिषेक शर्मा (0), ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25) और शिवम दुबे (0) जल्दी आउट हो गए। 46 रन पर चार विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई थी।
ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को संभाला। अक्षर पटेल (14) के साथ उन्होंने भारत को 161 रन तक पहुंचाया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की। भारत अब अपना अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :