Punjab : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा

Read Time:  1 min
शिवराज
शिवराज
FONT SIZE
GET APP

अमृतसर। पंजाब में लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chaohan) ने अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात की तथा खेतों में खड़ी फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

केंद्रीय मंत्री का जिलों का दौरा

केंद्रीय मंत्री चौहान ने अमृतसर के अलावा कपूरथला और गुरदासपुर (Gurdaspur) जिलों का भी दौरा किया और देर शाम अमृतसर में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने पहुंचे।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि केंद्र सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है। राज्य सरकार के साथ मिलकर हर संभव मदद दी जाएगी। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़े हैं।

फसलों और गांवों पर बाढ़ का असर

  • अब तक 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है।
  • गुरदासपुर सबसे प्रभावित जिला है, जहां 40,169 हेक्टेयर कृषि भूमि डूब गई।
  • मानसा (24,967 हेक्टेयर), फाजिल्का (17,786 हेक्टेयर), संगरूर (6,560 हेक्टेयर), कपूरथला (3,000 हेक्टेयर) की फसलें जलमग्न हो गई हैं।राज्य सरकार के अनुसार 1,655 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। अब तक 37 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
  • सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर (324 गांव), अमृतसर (190), होशियारपुर (121), कपूरथला (123), फाजिल्का (111) और संगरूर (107) गांवों में देखा गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बुधवार को भारी बारिश दर्ज की गई। पंजाब के राजपुरा, डेरा बस्सी, मोहाली, चंडीगढ़ और खरड़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा और चंडीगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश में थोड़ी कमी की संभावना जताई गई है।

भारत में नए कृषि मंत्री कौन है?

कृषि मंत्रालय का नेतृत्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री करते हैं, जो वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान के पास है।

भारत का पहला कृषि मंत्री कौन था?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) देश के प्रथम कृषि मंत्री और स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 3 दिसंबर को पूरे देश में कृषि शिक्षा दिवस मनाता है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में कृषि और संबद्ध विज्ञानों के प्रति रुचि विकसित करना है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।