తెలుగు | Epaper

UP News : जितना पसीना बहेगा, खून उतना कम बहेगा : योगी

Kshama Singh
Kshama Singh
UP News : जितना पसीना बहेगा, खून उतना कम बहेगा : योगी

गृह मंत्री अमित शाह ने सिपाही भर्ती चयनितों को दिए नियुक्ति पत्र

यूपी पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र आज बांटे गए। लखनऊ के डिफेंस एक्सपो स्थल पर नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस आयोजन में सभी सफल रहे 60244 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 15 अभ्यर्थियों को अमित शाह और सीएम योगी ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह आयोजन हुआ।

गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुआ : योगी

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुआ। वे भी सिपाही बनकर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा में योगदान दे पाएंगे। याद रखना ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, खून उतना कम बहेगा। वहीं इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में कुछ साल यहां की कानून न्यवस्था बिगड़ी। फिर योगी आदित्यनाथ सीएम बने और यहां पर फिर कानून का राज स्थापित है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ।

योगी

आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा : योगी

उन्होंने कहा कि आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया। इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां है। आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतुष्टि देखकर काफी सुकून मिला। आज आपको भरोसे के साथ कह रहे हैं जब 2047 में हमारा देश सबसे ऊपर होगा। इसमें यूपी का अहम योगदान होगा।

बड़े पैमाने पर सिपाहियों की भर्ती परीक्षा पहली बार हुई

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर सिपाहियों की भर्ती परीक्षा पहली बार हुई है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद 16 जून से इनकी हाईटेक ट्रेनिंग शुरू होनी है। यह ट्रेनिंग भी कई मायनों में अलग होगी। इन सभी को विशेष किट देने के अलावा इनके रहने और खाने का इंतजाम भी पहले से बेहतर होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यूपी की राजधानी लखनऊ में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक ने भी उनका स्वागत किया। इनके अलावा मंत्री, सांसद, विधायक आदि एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे।

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870