తెలుగు | Epaper

IBPS : सरकारी बैंकों में क्लर्क की 10277 पदों पर वैकेंसी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
IBPS : सरकारी बैंकों में क्लर्क की 10277 पदों पर वैकेंसी

बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 10000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं.

सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में कुल 10,277 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट https://ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CRP Clerks-XV” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • नई रजिस्ट्रेशन करें और सभी जरूरी डिटेल्स भरें.
  • डॉक्युमेंट्स अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, आईडी प्रूफ आदि).
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें.
  • आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखें.

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है. साथ ही, आवेदक की आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक होगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा (Preliminary Computer Based Test) में शामिल होना होगा. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains Computer Based Test) देनी होगी. अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा और उसके आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा.

भारत में 14 सरकारी बैंक कौन से हैं?

इसे सुनेंवर्तमान में देश में 12 सरकारी बैंक हैं, अर्थात् भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ इंडिया।

100 सरकारी बैंक कौन सा बैंक है?

सरकार ने बैंक का 100% स्वामित्व अपने हाथ में ले लिया और इसका नाम यूनाइटेड कमर्शियल बैंक रखा गया। 1985 में, संसद के एक अधिनियम द्वारा, बैंक का नाम बदलकर यूको बैंक कर दिया गया।

Read more : One Child Policy ने चीन को बनाया बूढ़ा देश, अब सरकार लाई नया प्लान

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

JOB- फॉरेस्ट और एक्साइज विभाग में 1500 से ज्यादा पदों पर बहाली

JOB- फॉरेस्ट और एक्साइज विभाग में 1500 से ज्यादा पदों पर बहाली

ICSI-आईसीएसआई ने घोषित किया सीएस जून 2026 का टाइमटेबल

ICSI-आईसीएसआई ने घोषित किया सीएस जून 2026 का टाइमटेबल

RRB- 22,000 ग्रुप डी पदों के लिए रेलवे ने किया आवेदन आमंत्रित

RRB- 22,000 ग्रुप डी पदों के लिए रेलवे ने किया आवेदन आमंत्रित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870