తెలుగు | Epaper

J&K : पहली बार कश्मीर पहुंचेगी वंदे भारत, पीएम आज दिखाएंगे हरी झंडी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
J&K : पहली बार कश्मीर पहुंचेगी वंदे भारत, पीएम आज दिखाएंगे हरी झंडी

जम्मू-कश्मीर को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है जो कटरा से श्रीनगर के बीच चलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी इन ट्रेनों को रवाना करेंगे। यह पहली बार है जब वंदे भारत कश्मीर घाटी तक पहुंचेगी। इन ट्रेनों में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बे हैं जिससे श्रीनगर और कटरा के बीच यात्रा सुगम होगी।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को आधुनिक रेल यातायात की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक साथ दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे, जो माता वैष्णो देवी (कटरा) से श्रीनगर के बीच चलेंगी।

ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक एवं तेज रफ्तार ट्रेन कश्मीर घाटी तक पहुंचेगी। रेलवे ने गुरुवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। उधमपुर-बनिहाल-श्रीनगर रेल खंड पर इन दोनों ट्रेनों का कमर्शियल संचालन सात जून से शुरू होगा।

खास बातें

  • सभी शुल्कों समेत श्रीनगर से कटरा के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1320 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • इन ट्रेनों के चलने से न केवल श्रीनगर और कटरा के बीच यात्रा सुगम और तेज होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

जानिए कितना होगा किराया

यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बे लगाए गए हैं। सभी शुल्कों समेत श्रीनगर से कटरा के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1320 रुपये निर्धारित किया गया है।

इन ट्रेनों के चलने से न केवल श्रीनगर और कटरा के बीच यात्रा सुगम और तेज होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। ट्रेन संख्या 26401 ‘जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस’ सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रवाना होगी, 9:58 पर बनिहाल पहुंचेगी और 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

सप्ताह में 6 दिन चलेंगी ये वंदे भारत

दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 26403 भी सप्ताह में छह दिन दोपहर 2:55 बजे कटरा से चलेगी और शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों की वापसी का रूट भी निर्धारित कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 26404 श्रीनगर से सुबह 8:00 बजे चलेगी और कटरा 11:05 बजे पहुंचेगी। यह बुधवार को नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 26402, श्रीनगर से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी, बनिहाल होते हुए 5:05 बजे कटरा पहुंचेगी। इसका परिचालन मंगलवार को नहीं रहेगा। नई दोनों वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के बाद जम्मू-कश्मीर में कुल चार वंदे भारत ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में दो वंदे भारत ट्रेनें नई दिल्ली से कटरा के बीच चल रही हैं।

Read more : Jammu-Kashmir के लिए ऐतिहासिक दिन: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870