Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 18, 2025 • 12:31 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

देहरादून । उत्तराखंड में देहरादून के बाद अब चमोली जिले (Chamoli District) में बुधवार देर रात लगभग 2:30 बजे नंदानगर क्षेत्र के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा गांवों के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कम से कम 10 लोगों के मलबे (Debris) में दबे होने की आशंका है।

10 लोग लापता, कई गांव प्रभावित

ग्राम कुंतरी लंगाफली में बादल फटने से 10 लोग लापता हो गए हैं। इनमें कुंवर सिंह (42), उनकी पत्नी कांता देवी (38), पुत्र विकास और विशाल (10-10 वर्ष), नरेंद्र सिंह (40), जगदम्बा प्रसाद (70), पत्नी भागा देवी (65) और देवेश्वरी देवी (65) शामिल हैं। वहीं दुर्गा गांव से गुमान सिंह (75) और ममता देवी (38) के लापता होने की खबर है।

मकान ध्वस्त, लोग बेघर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मलबे में दबकर 12 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। अकेले कुंतरी लंगाफली वार्ड में 6 मकान जमींदोज (Grounded) हो गए। हादसे में 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 2 लोगों को जीवित बचा लिया गया है। कई जगहों पर घरों का नामोनिशान मिट चुका है और लोग बेघर होकर सड़कों पर निकल आए हैं।

प्रशासन और राहत कार्य में दिक़्कतें

ज़िला प्रशासन के अनुसार क्षेत्र की अधिकांश सड़कों को नुकसान हुआ है, जिससे राहत कार्य बाधित हो रहा है। तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि प्रशासन की टीम प्रभावित इलाकों में भेज दी गई है। एसडीआरएफ की टीम नंदप्रयाग पहुंच चुकी है और एनडीआरएफ की टीम गोचर से नंदप्रयाग के लिए रवाना हो चुकी है।

मेडिकल और राहत इंतज़ाम

सीएमओ कार्यालय के अनुसार मौके पर मेडिकल टीम और तीन 108 एम्बुलेंस भेजी गई हैं। नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में भी भारी बारिश से 4-5 मकानों को नुकसान हुआ है। मोक्ष नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।

सोशल मीडिया पर भयावह तस्वीरें

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में नदी के उफान, मलबे और टूटी सड़कों का खौफनाक नज़ारा दिख रहा है। ज़िला अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अब तक 10-12 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और यह संख्या और बढ़ सकती है। कई दुकानें भी प्रभावित हुई हैं।

राहत दल मौके पर जुटे

डीएम तिवारी ने कहा, “हम जेसीबी की मदद से सड़कों को खोलने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले 30-45 मिनट में राहत दल प्रभावित इलाकों तक पहुंच जाएंगे।” राहत केंद्रों की पहचान कर ली गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Read More :

# Debris News # District Administration News # Grounded news #Breaking News in Hidi #Chamoli District News #Dehradun News #Hindi News #Latest news #Uttrakhand news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.