తెలుగు | Epaper

Weather: MP में पुल टूटने से कार बही, 4 की मौत, बद्रीनाथ मार्ग बंद

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather: MP में पुल टूटने से कार बही, 4 की मौत, बद्रीनाथ मार्ग बंद

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। मानसून सीजन (Monsoon Season) में अब तक सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस समय तक 221.6mm बारिश होनी थी, लेकिन 254mm हो चुकी है।मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बालाघाट, मंडला, सिवनी, इटारसी और कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ (Flood) के हालात बन गए हैं। अनूपपुर में पुल टूटने से कार बह गई। इसमें ‎पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई।‎हिमाचल प्रदेश में बीते 6 दिन में तेज बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 28 लापता हैं। हालांकि, अब मौसम सामान्य हो गया है। वहीं, उत्तराखंड के पीपलकोटी में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया है। देहरादून में घरों में पानी घुस गया है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। बिलासपुर में कई इलाके डूबे हैं। इधर, राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों बारिश जारी है। दौसा में दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव से NH-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई।

हिमाचल प्रदेश में बीते 48 घंटे के दौरान रेड और ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) की चेतावनी के बावजूद बारिश नहीं हुई। अगले 5 दिन भी ज्यादातर भागों में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी नुकसान के बाद मानसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।प्रदेशवासियों ने इससे राहत की सांस ली है। प्रदेशवासी इससे डरे व सहमे हुए हैं। 2 सप्ताह में ही लगभग 22 जगह बादल फटने की घटनाएं पेश आ चुकी है। इससे लगभग 600 करोड़ रुपए की संपत्ति, 30 से ज्यादा लोगों की मौत तथा 32 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है

हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज यमुनानगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 21 जिलों में मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 37% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 107.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 78.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी

Read more : जयपुर : ED ने दो कंपनियों के आधा दर्जन स्थानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी 

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870